
इंदौर को मिली ये दो बड़ी सौगातें, इंदौरी हुए गदगद
इंदौर. पश्चिम इलाके को दो सौगातें मिली हैैं। सिरपुर में बगीचे के बाद अब विश्राम बाग भी हरा भरा हो गया है। क्षेत्र के रहवासियों के लिए दोनों पिकनिक स्पॉट बनेंगे। विश्राम बाग की करीब 10 एकड़ जमीन पर 15 करोड़ खर्च कर हरियाली, बच्चों के खेलने के लिए मनोरंजन के साधन, बगीचा और नहर बनाने का काम पूरा हो गया है। यहां 9 करोड़ की लागत से स्वीमिंग पुल भी बन रहा है, लेकिन इसके लिए अभी लोगों को इंतजार करना होगा। नगर निगम ने सिरपुर में बगीचा विकसित किया है। यहां सुबह-शाम पहुंचने वाले लोगोंं की संख्या भी काफी अधिक है। रणजीत हनुमान मंदिर के पास की करीब 10 एकड़ जमीन में फैले विश्राम बाग पर कुछ लोगों की नजर थी, जिसे देखते हुए निगम ने इसे भी पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने का काम शुरू कर दिया। वर्ष 2018 में विश्राम बाग के विकास का काम शुरू हुआ था, जो लगभग पूरा हो गया है। यहां भी लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। यहां बच्चों के लिए बगीचे के साथ ही झूला लगाया है। नहर बनाई गई है। पक्षियों के लिए यहां विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण के साथ ही अंदर भी काफी विकास कर दिए गए हैं।
9 करोड़ खर्च कर तैयार हो रहा स्वीमिंग पूल
महू नाका तरण पुष्कर के बाद पश्चिम इलाके के लिए यहां स्वीमिंग पूल बनाया जा रहा। वैसेे तो दो साल पहले ही यहां स्वीमिंग पूल का काम पूरा हो जाना था, लेकिन इसमें देरी हो गई है। अगस्त तक काम पूरा होने का दावा है। केवल स्वीमिंग पूल निर्माण पर ही निगम 9 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मापदंड के हिसाब से इसे बनाया जा रहा है। पूर्ण होने पर ट्रेनर भी नियुक्त किए जाएंगे। निगम के अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा के मुताबिक, स्वीमिंग पूल का काम अगस्त माह तक पूरा हो जाएगा। अन्य काम पूरे हो चुके हैं।
बच्चों की ट्रेन चलाने की योजना
पश्चिम इलाके के पिकनिक स्पॉट झूले, बगीचे के साथ ही बच्चों की ट्रेन चलाने की भी योजना है। नेहरू पॉर्क की तर्ज पर ट्रेन का प्रस्ताव रखा गया है, लेकिन अभी इसे अंतिम रूप नहींं मिला है।
Published on:
11 Jun 2023 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
