
इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस ने रोड पर कोहराम मचा दिया। बेकाबू तेज रफ्तार बस ने एक के बाद कई लोगों को टक्कर मारी और फिर एक बिजली के खंभे से टकरा गई। स्कूल बस के बेकाबू होने से हड़कंप मच गया और उसमें बैठे स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने स्कूल बस के ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है । स्कूल बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है।
बेकाबू स्कूल बस ने मचाया कोहराम
शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना शहर के माणिकब्रिज के पास की है जहां एक प्राइवेट स्कूल की बस जब बच्चों को लेकर जा रही थी तभी बेकाबू हो गई। ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बस ने पहले तो एक टू व्हीलर को टक्कर मारी और फिर अन्य लोगों को टक्कर मारते हुए एक बिजली के खंभे से जा टकराई। बस के बिजली के खंभे से टकराने के बाद स्थानीय लोगों ने बस के ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
डर से चीख रहे थे बच्चे
जिस वक्त स्कूल बस अनियंत्रित हुई तब उसमें बच्चे भी सवार थे। बस के बेकाबू होते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई और डरे सहमे बच्चे चीखते रहे। हादसे के बाद बच्चों को भी बस से उतारकर किसी तरह उनके घरों तक पहुंचाया गया।
Published on:
09 Jan 2024 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
