साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार अंकित से मिली जानकारी के आधार पर छानबीन जारी रखी है। एसपी जितेंद्रसिंह के मुताबिक, आरोपित अंकित जिन बैंक खातों की मदद से पैसों का ट्रांसफर करता था, उसकी जांच के लिए एक टीम को भेजा जा रहा है। इधर, अमित के साथ ही तीन अन्य लोगों की भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। सभी आरोपितों के पासपोर्ट नंबर साइबर सेल को मिल हैं, जिसके आधार पर देखा जा रहा है कि वे कब कब विदेश गए और इस समय कहां हो सकते है। पुलिस आरोपितों के दुबई से लौटने का इंतजार कर रही है। अगर आरोपित जल्द नहीं लौटते है तो पुलिस इनकी तलाश के लिए इंटरपोल की मदद भी ले सकती है।