3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में भाजपा सरकार, कैलाश का ट्वीट- अमित शाह को यूं ही नहीं बोलते राजनीति का चाणक्य

इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मनाया जश्न पूर्व सीएम शिवराज ने भी दी बधाई  

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Nov 23, 2019

महाराष्ट्र में भाजपा सरकार, कैलाश का ट्वीट- शाह को यूं ही नहीं बोलते राजनीति का चाणक्य

महाराष्ट्र में भाजपा सरकार, कैलाश का ट्वीट- शाह को यूं ही नहीं बोलते राजनीति का चाणक्य

इंदौर. महाराष्ट्र में भाजपा ने एकाएक बाजी पलट दी। एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और शिवसेना को गठबंधन की खबर तक नहीं लग लगी। मुख्यमंत्री के तौर देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है।

उन्होंने कहा कि अमित शाह को राजनीति का चाणक्य यूं ही नहीं कहा जाता। जो जीता, वही सिकंदर.... महाराष्ट्र को राष्ट्रीय भावना वाली सरकार देने के लिए अमित शाह को प्रणाम। उनके इस ट्वीट को लेकर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि शकुनि मामा के कारण महाभारत में कौरव वंश का विनाश हुआ। अब लोग पूछ रहे हैं कि शिवसेना को समाप्त करने की सुपारी लेने वाला शकुनि शिवसेना के अंदर कौन है?

इंदौर में मना जश्न

महाराष्ट्र में आज सुबह भाजपा की सरकार बनने पर इंदौर में भी जश्र मना। सुबह नेहरू नगर स्थित अटल द्वार पर मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी के नेतृत्व में रमेश भारद्वाज, पप्पी शर्मा, रघु यादव सहित कई भाजपाई इक_ा हुए। आतिशबाजी करने के बाद में मिठाई बांटी गई। इसी प्रकार बड़ा गणपति चौराहे पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के नेतृत्व में भी आतिशबाजी की गई। ढोल-ढमाकों के बाद मनाए जश्न के बाद लोगों को लड्डू खिलाए गए।

मोदी, शाह और शिवराज ने भी दी बधाई

Story Loader