
जमीन धोखाधड़ी में 7 साल से फरार नागपुर से गिरफ्तार
इंदौर। पलासिया चौराहे पर हुए लाठीचार्ज के बाद हुए विवाद में मल्हारगंज पुलिस पीछे हट गई है। संगठन से जुड़े एक व्यक्ति के मामले में जांच शुरू होने की बात कही है। भरोसा दिलाया है कि पहले जांच होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पलासिया चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज हो गया था। इस प्रदर्शन के पीछे अनिल पाटिल और माज खान का विवाद बताया जा रहा है। अनिल पाटिल पर माज खान ने अलग-अलग थानों में केस दर्ज करा रखे हैं। हाल ही में मल्हारगंज थाने पथराव और मारपीट का केस दर्ज कराया है। बार-बार दर्ज हो रहे केस को लेकर संगठन नाराज चल रहा था। सूत्रों के अनुसार पाटिल का कहना था कि जहां पर भी उसे माज दिख जाता है। उस थाने में झूठा केस दर्ज करा देता है। वह अधिकारियों से भी मिले, उन्हें आश्वस्त किया कि जांच कराएंगे, लेकिन कुछ दिन बाद नए थाने में केस दर्ज हो जाता है। इसी के चलते पहले मल्हारगंज थाने पर प्रदर्शन होने जा रहा था, लेकिन बाद में पलासिया के केस के चलते वहां पर प्रदर्शन हुआ। इसके बाद मचे हंगामे के चलते डीसीपी सहित टीआइ पर कार्रवाई हो गई। वहीं बजरंग दल अब भी कुछ और टीआइ पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा हुआ है। डीसीपी और टीआइ पर कार्रवाई के बाद मल्हारगंज पुलिस ने अपने कदम पीछे कर लिए है। पुलिस ने अनिल पाटिल को फोन किया है। उसे बताया गया है कि दर्ज हुए केस जांच की जा रही है। उसने जो आरोप लगाए हैं उसकी जांच की जाएगी। जांच में अगर दोषी नहीं पाया गया तो इस मामले में पुुलिस खात्मा काट देगी।
आज दोपहर होंगे बजरंगियों के बयान
दोपहर में होंगे बजरंगियों के बयान इस मामले में आज दोपहर घायल बजरंगियों के बयान होंगे। उनके शनिवार को बयान होने थे, लेकिन सूचना पत्र देने की बात को लेकर अड़ गए थे। इसी के चलते बयान टल गए थे। आज पुलिस ऑफिसर्स मेस में उन्हें बुलाया। दोपहर तीन बजे के करीब सभी 11 लोग पुलिस ऑफिसर मेस पर अपने बयान दर्ज कराने के लिए जाएंगे। हालांकि उन्हें अलग-अलग समय पर बुलाया है, लेकिन बजरंगी एक साथ ही बयान दर्ज कराने के लिए जाने की बात कह रहे हैं।
Published on:
19 Jun 2023 11:02 am

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
