11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रैफिक सुधारने के लिए ऐसा बनेगा मैनेजमेंट सेंटर

डीजीपी ने ली पुलिस अफसरों की बैठक
less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Mar 10, 2019

indore

ट्रैफिक सुधारने के लिए बनेगा मैनेजमेंट सेंटर

इंदौर. अपराध रोकने के लिए पुलिस को प्रभावी कदम उठाना चाहिए। इसके लिए लगातार चेकिंग जरूरी है। शहर में ट्रैफिक बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर बनाने को कहा है, जिसमें कई एजेंसियां काम करेंगी। डीजीपी बनने के बाद पहली बार शहर पहुंचे वीके सिंह ने शनिवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम सभागृह में पुलिस अफसरों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा, इंदौर में अपराधों पर नियंत्रण के प्रयास से वे संतुष्ट हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी देखने के साथ अफसरों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा, अपराध रोकने के लिए लगातार चेकिंग की जाए। इस दौरान आमजन से पुलिस का व्यवहार अच्छा हो।

पुलिस कार्रवाई से लोग सुरक्षित महसूस करें। महिलाओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। घर, बाहर, स्कूल-कॉलेज सहित हर जगह युवतियां सुरक्षित रहें। शहर में सीसीटीवी लगाए जाएं, ताकि गड़बड़ी को रोका जाए। जो कैमरे लगे हैं वे सुचारु काम करते रहें। युवाओं में सकारात्मक सोच की जरूरत है। ये सोचने का विषय है आखिर क्यों वे अपराधों की तरफ जा रहे हैं। सीनियर सिटीजन को सुरक्षा देना जरूरी है। वे अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट होते हैं। महाकाल मंदिर में पुजारी द्वारा बच्ची से हरकत में सामान्य धारा में केस दर्ज होने के सवाल पर सिंह ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, ट्रैफिक को लेकर कई एजेंसियों के साथ काम करने की जरूरत रहती है। इस बारे में मुख्यमंत्री से भी बात हुई। उन्होंने ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर बनाने को कहा है, जहां एक साथ कई एजेंसियां काम कर सकेंगी।

टीआई को दिया इनाम
डीजीपी वीके सिंह ने तुकोगंज टीआई तहजीब काजी द्वारा होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बचाने की प्रशंसा की। उन्होंने उन्हें दस हजार रुपए इनाम और प्रशंसा पत्र देने को कहा।