
Meeting of All India Council of Mayors MP Meeting in Indore: बैठक के दौरान लंच टाइम में खाना परोसते कलेक्टर पुष्यमित्र भार्गव.
CM Mohan Yadav: ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स एमपी की बैठक सोमवार को इंदौर में हुई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल जुड़कर सभी नगर निगमों को अपने पैरों पर खड़ा होने की सलाह दी। वहीं, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आत्मनिर्भर बनने पर जोर देते हुए कहा कि आरक्षण के कारण अगली बार आपको मौका नहीं मिलेगा तो डरते क्यों हो। इंदौर मेयर ने टैक्स बढ़ाया। बाकी से भी कहूंगा कि टैक्स बढ़ाओ। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में मध्यप्रदेश के 16 में से 13 मेयर शामिल हुए। जबलपुर, मुरैना और सतना के मेयर नहीं पहुंचे।
सीएम ने कहा कि इंदौर ने सात बार स्वच्छता में नंबर वन आकर अलग पहचान बनाई है। सोलर बॉण्ड से राशि जुटाई। इसी प्रकार सभी निगम अपने पैरों पर खड़े हों। आय के रास्ते खोजें। बैठक के प्रस्तावों को गंभीरता से लिया जाएगा।
सीएम ने लोक सभा व विधानसभा का परिसीमन होने की बात कही। कहा, पता नहीं चलेगा कि दो साल कहां गए। आने वाले समय में फिर परिसीमन की तरफ बढ़ रहे हैं। 33 फीसदी बहनों को लाभ मिलना है। सीटों में वृद्धि होगी, इसलिए अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाने में जुट जाएं।
ऑनलाइन जुड़े मंत्री विजयवर्गीय ने कहा, हम कम टैक्स लेते हैं। पानी महंगा लाकर सस्ता देते हैं, ये अच्छी प्रैक्टिस नहीं है। साहसिक कदम उठाने पड़ेंगे। इंदौर मेयर ने टैक्स बढ़ाया है, बाकी से भी कहूंगा कि आप साहस दिखाएं, क्योंकि आरक्षण के कारण अगली बार मौका नहीं मिलेगा तो, क्यों डरते हो। डर की वजह से टैब्स नहीं बढ़ा रहे हो।
विजयवर्गीय ने कहा, मैंने मेयर के अपने पांच साल के कार्यकाल में दो बार टैक्स बढ़ाया था। तब वेतन बांटने के पैसे नहीं होते थे। अब इंदौर का बजट सबसे ज्यादा है। शुरुआत 2000 से हुई है और मेयर पुष्यमित्र भार्गव निर्वहन कर रहे हैं। निगम में लीकेज की बहुत सारी शिकायतें मिलती हैं। अधिकांश जगह हमारे ही परिषद है। ऐसा नहीं हो तो, बहुत सारे लोग कठघरे में आ जाएंगे। अच्छा काम किया तो, शहर 25 साल याद करेगा।
बैठक में काउंसिल अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव, नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, पूर्व अध्यक्ष उमाशंक र गुप्ता, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला और मधु वर्मा, जीतू जिराती भी मौजूद थे।
Updated on:
18 Feb 2025, 11:12 AM IST
Published on:
18 Feb 2025, 11:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.