विवाद और हंगामा होने की वजह से अपने काम के लिए आने वाले निगम में आने वाले अन्य लोगों को काफी परेशानी हुई, क्योंकि ठेकेदार भाटिया के ऑफिस के पास ही राजस्व विभाग में टैक्स भराने के साथ विवाह व जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनते हैं। अपने कर्मचारियों में हुए विवाद को देख भाटिया ने ऑफिस ताला लगाकर बंद कर दिया और फिर वहां से यह कहते हुए चलते बने कि मैं तुम लोगों को त्योहार पर पैसे देने आया और तुम लड़ रहे हो। ठेकेदार भाटिया के जाने के बाद भी कर्मचारी काफी देर तक आपस में लड़ते रहे, जिन्हें अन्य कर्मचारियों ने जैसे-तैसे समझाकर मौके से रवाना किया।