3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर

Video: धुनुची से महका मां का आंगन, बंगाली धुन पर शक्ति की अराधना

बंगाली क्लब इंदौर का नवरात्र महोत्सव कई जगह बंगाली समाजजन ने किया नवरात्र महोत्सव का आयोजन।

Google source verification

इंदौर. नौलखा स्थित बंगाली क्लब का हर कोना शनिवार को भक्ति से महक उठा। मां की अराधना में महिलाओं ने धुनुची नृत्य किया। नृत्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मां दुर्गा की प्रतिमा के आगे हाथ में धुनुची रखकर नृत्य करते हुए आरती की गई। ढोल-नगाड़ों से निकली बंगाली धुनों के बीच पारंपरिक नृत्य से मां की आराधना की गई। रविशंकर रॉय चौधरी ने बताया कि महासप्तमी पर सुबह देवी नवोपत्रिका प्रवेश और स्थापना, सप्तमी कल्पारंभ और बिहित पूजा हुई। ढाक की थाप और शंख ध्वनि के साथ महिलाओं और पुरुषों ने पूजा की। हर कोई दुर्गा मां का आशीर्वाद पाने के लिए लालायित दिखा। अध्यक्ष जयंतनाथ चौधरी ने बताया कि बंगाली संस्कृति के अनुरूप शारदीय नवरात्र में श्रीश्री देवी दुर्गा अपने मायके आती हैं, इसलिए विशाल पंडाल का कोना-कोना खुशियों से महक रहा है।