scriptलोकसेवा केंद्र की टेंडर प्रक्रिया पर रोक से नए केंद्र अधर में | New centers on the barrier of tender process of Public Service Center | Patrika News
इंदौर

लोकसेवा केंद्र की टेंडर प्रक्रिया पर रोक से नए केंद्र अधर में

टेंडर डालने वालों की धरोहर राशि भी अटकी,इंदौर जिले में 6 के बजाय होंगे 10 केंद्र

इंदौरJul 15, 2019 / 04:58 pm

रीना शर्मा

indore

लोकसेवा केंद्र की टेंडर प्रक्रिया पर रोक से नए केंद्र अधर में

इंदौर. आमजन को समय पर सेवा देने के लिए तहसील स्तर पर तीन साल पहले लोकसेवा केंद्र खोले गए। इनकी मियाद पूरी होने पर शासन ने नए सिरे से टेंडर जारी किए, लेकिन शासन के एक आदेश से टेंडर प्रक्रिया बीच में ही रोक दी गई। इससे चलते नए लोकसेवा केंद्र भी अधर में रह गए। आधा महीना बाद भी टेंडर प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं।
जिले में शहर में दो और चारों तहसील में एक-एक लोकसेवा केंद्र है। ३१ जून को इनका समय पूरा होने से पहले ही शासन ने नए संचालकों के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए थे। जिले में इनके संचालन के लिए बड़ी संख्या में लोग सामने आए। लेकिन जून में ही शासन ने प्रक्रिया पर किन्हीं कारणों से रोक लगा दी।
जिले में बढ़ेंगे चार केंद्र
जिले में 6 लोकसेवा केंद्र हैं। शहर में पांच नई तहसीलों के गठन के बाद चार लोक सेवा केंद्र और बढ़ जाएंगे। इससे इनकी संख्या 10 हो जाएगी।

must read : ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर बनी इस बिल्डिंग को विस्फोट से उड़ाने की तैयारी, घायल हुआ कर्मचारी
एक महीने के लिए आगे बढ़ाया
इधर, शासन ने टेंडर प्रक्रिया पर रोक के बाद पुराने ऑपरटरों की मियाद एक महीने आगे बढ़ा दी, जबकि जिन लोगों ने टेंडर डाला था और एक लाख से अधिक की धरोहर राशि बैंकों में जमा कर शासन को दी, उनका पैसा भी अटक गया। इन लोगों का कहना है, शासन ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि किन शर्तों के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इससे दूसरे काम करने में भी दिक्कत आ रही है।
शासन स्तर पर ही टेंडर प्रक्रिया रोकी गई है। अभी तक टंेंडर प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं।-पवन जैन, अपर कलेक्टर

Home / Indore / लोकसेवा केंद्र की टेंडर प्रक्रिया पर रोक से नए केंद्र अधर में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो