महू तक बढ़ेंगी ट्रेन
रेलवे इंदौर रूट की अधिकांश ट्रेनों को धीरे-धीरे महू तक बढ़ाएगा। महू से ट्रेनों की आवाजाही होने से इंदौर प्लेटफॉर्म भी खाली होगा। अभी यहां ट्रेनों का काफी दबाव है। महू से ट्रेनों के संचालन होने से भविष्य में इंदौर से और ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। रेलवे ने जिस तरह से रीवा ट्रेन को बढ़ाया, वैसे ही जबलपुर और ग्वालियर ट्रेन को महू तक बढ़ाए जाने की संभावना है, ताकि स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिल सके।