3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टेरर फंडिंग मामले में NIA की रेड, PFI के 4 लीडर गिरफ्तार

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार अलसुबह प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है, जिसके तहत पीएफआई के अफसरों के घर और दफ्तरों पर छापेमार कार्रवाई की गई है, बताया जा रहा है कि इंदौर-उज्जैन में हुई इस कार्रवाई में चार पीएफआई लीडर्स को हिरासत में भी लिया गया है।

2 min read
Google source verification
टेरर फंडिंग मामले में एनआइए की रेड, पीएफआइ के चार लीडर्स गिरफ्तार

टेरर फंडिंग मामले में एनआइए की रेड, पीएफआइ के चार लीडर्स गिरफ्तार

इंदौर. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार अलसुबह प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है, जिसके तहत पीएफआई के अफसरों के घर और दफ्तरों पर छापेमार कार्रवाई की गई है, बताया जा रहा है कि इंदौर-उज्जैन में हुई इस कार्रवाई में चार पीएफआई सदस्य को हिरासत में भी लिया गया है।

जानकारी के अनुसार आतंकवाद के खिलाफ अभियान में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है, इससे पहले करीब 10 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर रेड डाली है, इस मामले में 100 से अधिक कैडर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक, केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है।

-टेरर फंडिंग केस में पीएफआई के ठिकानों पर छापा।
-देशभर में चल रहा पीएफआइ के खिलाफ एक्शन।
-12 राज्यों में 100 से अधिक हुई गिरफ्तारियां।
-पीएफआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर अन्य अफसर तक गिरफ्तार।
-इंदौर-उज्जैन से 4 सदस्य गिरफ्तार।

-पीएफआइ के चार बड़े अफसर गिरफ्तार
-पीएफआइ अध्यक्ष ओएम सलाम मल्लपुरम से गिरफ्तार।
-केरल पीएफआइ अध्यक्ष मोहम्मद बशीर गिरफ्तार।
-दिल्ली पीएफआइ अध्यक्ष परवेज अहमद और उसका भाई गिरफ्तार।

-मध्यप्रदेश से करीम, जावेद और खालिद को ले जाने की जानकारी सामने आई है, जमील उज्जैन का निवासी बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एनआइए ने आतंकवाद में फंडिंग, ट्रैनिंग कैंप करने में शामिल लोगों के आवास और आधिकारिक ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसके तहत यूपी, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में कार्रवाई लगातार जारी है, इसके बाद गुरुवार अलसुबह ये कार्रवाई मध्यप्रदेश में भी होने से हड़कंप मच गया।

इंदौर जवाहर मार्ग के इस ऑफिस मे सुबह आई NIA की टीम.

Story Loader