3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर

VIDEO : एक्सीडेंट में घायल महिला का उसके घर पर अफसरों ने किया रजिस्ट्रेशन

- मुख्यमंत्री ने की तारीफ- पैर में चोट कारण शिविर तक नहीं जा सकती थी

Google source verification

इंदौर. लाडली बहना योजना के तहत रजिस्ट्रेशन के दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने अलग ही जज्बा दिखाया। एक महिला जो अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए शिविर तक नहीं जा सकती थी, उसका रजिस्ट्रेशन करने के लिए निगम के कर्मचारी उसके घर पहुंच गए और वहां से मोबाइल से ही महिला के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा किया। वहीं निगम के कर्मचारियों के इस जज्बे की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी तारीफ की है। उन्होंने ट्विट करते हुए निगम की सराहना की है।
वंदना नगर के मकान नंबर 9बी में रहने वाली रीना गुप्ता का 24 मार्च को बंगाली चौराहे के पास एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते उनके बाएं पैर का ऑपरेशन करना पड़ा था। वहीं डॉक्टर ने उन्हें तीन माह के बेड रेस्ट के लिए कहा है। वे कल ही हॉस्पिटल से घर लौटी थी। एक्सीडेंट के पहले वो लाडली बहना योजना के आवेदन के पहले तैयारियों के लिए लगे शिविर में अपना ई-केवायसी करवा चुकी थी। उन्होंने योजना के लिए आवेदन फार्म भी भर लिया था जिसका रजिस्ट्रेशन करवाया जाना था, लेकिन उसके पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद वे चल नहीं सकती थी। उन्होंने अपनी परेशानी क्षेत्रीय पार्षद और एमआईसी सदस्य राजेश उदावत को बताई थी। राजेश उदावत ने इसके बाद जोन 10 में इस काम को देख रहे प्रभारी राहुल सोनगरे को उनकी मदद करने के लिए कहा था। जिसके बाद सोनगरे ने गुप्ता से चर्चा की थी और वे उनके घर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने मोबाइल के ऑनलाइन दस्तावेजी प्रक्रिया करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन किया।