
आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पति दीपचंद पंचोली
इंदौर. विधानसभा चुनाव साल के अंत में होना है, लेकिन उसके पहले ही कांग्रेस में अंदरूनी राजनीति शुरू हो गई है। चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल से जुड़े लोगों पर चुनाव प्रबंधन के नाम पर पैसे लेने और उसमें गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं। आरोप लगाए हैं नगर निगम चुनावों में वार्ड 37 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी संगीता पंचोली के पति दीपचंद पंचोली ने।
पंचोली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि वे बरसों से कांग्रेस का काम कर रहे हैं और कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल से जुड़े हुए हैं। निगम चुनावों के समय वार्ड महिला होने के चलते पटेल ने उनसे चुनाव लडऩे के लिए कहा था और टिकट भी दिलवाया था। वहीं उसके बाद चुनाव लडऩे के लिए कई लोगों ने उनकी आर्थिक मदद भी की थी। जिसमें महापौर का चुनाव लड़ रहे संजय शुक्ला ने भी उन्हें ढ़ाई लाख की मदद की थी। ये पूरा पैसा उन्होनें पटेल से जुड़े जीवन शर्मा और जगदीश जोशी उनके पास आए थे ओर चुनाव लड़ाने के लिए बोला था। जिसके बाद उन्होने इन्हें 10 लाख और महापौर प्रत्याशी की तरफ से आए ढ़ाई लाख रुपए दे दिए थे। लेकिन उसके बाद जोशी और शर्मा ने न तो उनका प्रचार करवाया न ही उनका बूथ मैनेजमेंट किया। जिसके कारण चुनावों में उन्हें केवल 2300 वोट ही मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे पैसे लेने के बाद उनके साथ विश्वासघात किया गया। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से इन पर कार्रवाई करने की मांग भी की है।
Published on:
15 Jan 2023 09:06 pm

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
