2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर

Video: इंदौर में शराब दुकान का अनोखा विरोध

जिस स्थान पर दुकान है, उसके ठीक सामने मानसिक चिकित्सालय है।

Google source verification

इंदौर. इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में शराब दुकान हटाने के लिए नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे और क्षेत्रीय रहवासियों ने धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। यह लगातार दूसरा रविवार था, जब क्षेत्र के नागरिकों ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर आंदोलन किया। चौकसे ने बताया कि पिछले रविवार को ही हमने घोषणा कर दी थी कि जब तक शराब दुकान को नहीं हटाया जाएगा, तब तक हर रविवार को यहां क्षेत्र के रहवासियों के साथ आंदोलन किया जाएगा। जिस स्थान पर दुकान है, उसके ठीक सामने मानसिक चिकित्सालय है। पास में ही मंदिर और स्कूल भी है। सरकार द्वारा तय किए गए नियम के अनुसार दुकान इस स्थान पर नहीं खुल सकती। इसके बावजूद अफसरों द्वारा मनमानी करते हुए यहां शराब दुकान खुलवाई गई है। अगर जल्द ही दुकान यहां नहीं हटी तो उग्र आंदोलन करेंगे।