4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने में बदमाशों की REEL ; जेल हमारी ससुराल…मौत हमारी महबूबा…हथकड़ी हमारा जेवर है…VIDEO

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुछ को पकड़ा

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Jul 21, 2023

थाने में बदमाशों की REEL ; जेल हमारी ससुराल...मौत हमारी महबूबा...हथकड़ी हमारा जेवर है...VIDEO

थाने में बदमाशों की REEL ; जेल हमारी ससुराल...मौत हमारी महबूबा...हथकड़ी हमारा जेवर है...VIDEO

इंदौर. पुलिस सुरक्षा-व्यवस्था को धता बताते हुए बदमाश आए दिन वारदात कर रहे हैं। स्थिति यह है कि अब थाने में भी बदमाश पुलिस से नहीं डर रहे हैं। गुरुवार को ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ। बदमाश इसमें जेल को ससुराल बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रील अपलोड कर बदमाशों ने इस बार पुलिस के खौफ की कलई खोल दी। वायरल रील में बदमाश थाने के अंदर हैं। इसमें ऑडियो रीमिक्स किया है। रील में बदमाश कह रहे हैं कि कल मुझ पर भी जुर्म की तारीख दी गई है...कोई बात नहीं, जेल हमारा ससुराल है...मौत हमारी महबूबा है...हथकड़ी हमारा जेवर है। वायरल वीडियो की जांच में यह शक जाहिर किया गया है कि इसे अन्नपूर्णा थाने में बनाया गया है।

नशे के खिलाफ अभियान में पकड़ाए थे आरोपी

मालूम हो, राजेंद्र नगर थान क्षेत्र की ट्रेजर टाउन इडब्ल्यूएस मल्टी में नशेडि़यों से परेशान होकर लोगों ने अपने घर से पलायन के पोस्टर लगाकर विरोध जताया था। इसके बाद अन्नपूर्णा पुलिस ने नशे के आदी आधा दर्जन बदमाशों को थाने लाकर डोजियर भरवाया था। हालांकि बदमाशों पर असर नहीं हुआ और थाने में रील बनाकर वायरल कर दी। पुलिस अब बदमाशों की पहचान में लगी है। बताया जा रहा है कि रील में थाने के लिस्टेड बदमाश मयंक और सन्नी हैं।

टीआइ गोपाल परमार ने उनके थाने का वीडियो होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि बदमाश मेरे इलाके के हैं, लेकिन वीडियो थाने का नहीं है। एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे बदमाशों को पकड़ा जा रहा है। वीडियो ढाई साल पुराना बताया जा रहा है। हालांकि जांच चल रही है।