15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर की शुभांगी अत्रे कहेंगी ‘सही पकड़े हैं’ बनेंगी ‘अंगूरी भाभी’

सीरियल के निर्माता बेनेफर कोहली का कहना है कि 'शुभांगी मासूमियत और आकर्षण का आदर्श मिश्रण हैं। वह शानदार अभिनेत्री हैं और मुझे लगता है वह बेमिसाल अंगूरी भाभी बनेंगी।'

2 min read
Google source verification

image

Shruti Agrawal

Apr 16, 2016

anguri

anguri

इंदौर। एक अर्से बाद टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय भाभी लौट आई हैं ' इंदौर की शुभांगी अत्रे ' के रूप में। जी हां चौंकिए नहीं...यह वहीं शुभांगी हैं जो इंदौर की गलियों में खेलकर बड़ी हुई हैं। जिन्होंने देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की डिग्री ली लेकिन बिजनेस वुमन की जगह बन गईं अदाकारा।

'भाभीजी घर पर हैं' एंड टीवी का सबसे लोकप्रिय सीरियल है। सीरियल की अंगूरी भाभी की भूमिका पहले शिल्पा शिंदे निभा रहीं थी। इंग्लिश के गलत उच्चारण उसके बाद सही पकड़े हैं कहने के ठेठ 'अवधी अंदाज' के कारण अंगूरी भाभी घर-घर में पहचानी जाने लगी। इसके बाद शिल्पा ने प्रोडेक्शन हाउस के सामने शर्तों का पुलिंदा रख दिया।

पिछले कुछ समय से वह सीरियल के सेट पर नहीं आ रहीं थीं। निर्माताओं की लाख कोशिशों के बाद भी जब शिल्पा ने करार की शर्तें नहीं मानी तो प्रोड्यूसर ने टीवी एसोसिएशन से उनकी शिकायत कर दी। उनके खिलाफ 'टीवी एसोसिशन' ने 'लाइफ टाइम' बैन लगाने का फैसला लिया है।

angori bhabhi
इंदौरी बाला अंगूरी के किरदार में
शिल्पा शिंदे के आउट होने की चर्चा काफी पहले से थी लेकिन निर्माताओं को ऐसा चेहरा नहीं मिल रहा था जो लोकप्रिय अंगूरी भाभी की जगह ले सके। इस चर्चा पर विराम लगाया है इंदौर की शुभांगी अत्रे ने। वे अब 'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाएंगीं।

सीरियल के निर्माता बेनेफर कोहली का कहना है कि 'शुभांगी मासूमियत और आकर्षण का आदर्श मिश्रण हैं। वह शानदार अभिनेत्री हैं और मुझे लगता है वह बेमिसाल अंगूरी भाभी बनेंगी। सभी लोगों का दिल आसानी से जीत लेंगीं। मैं यहीं कह सकता हूं कि खुद फैसला करने के लिए इंतजार करें औऱ देंखे 'भाभीजी घर पर है' एक नए अंदाज में।'

ये भी पढ़ें

image