
भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit - BCCI)
IND vs PAK Playing 11 Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए वह दिन आ ही गया है, जब ये दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होंगे। ये मुकाबला महाभिड़ंत आज 15 फरवरी को भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे से कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगी। टीम इंडिया का रिकॉर्ड इस छोटे फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ दमदार रहा है। भारत भले ही पिछला मैच जीतकर आ रहा है, लेकिन इस मुकाबले में वह तीन बड़े बदलावों के साथ उतर सकता है। पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटटर आकाश चोपड़ा ने भारत की संभावित प्लेइंग बताकर सस्पेंस को खत्म कर दिया है।
आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम में होने वाले बदलावों की भविष्यवाणी कर दी है। चोपड़ा ने बताया कि कोलंबो के आर प्रेमदासा की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होने वाली है। पिछले कुछ मैचों में भी यही देखने को मिला है। इस वजह से अर्शदीप को बाहर बैठाकर प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की एंट्री हो सकती है।
चोपड़ा ने आगे कहा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद अभिषेक शर्मा की वापसी के संकेत दे चुके हैं। ऐसे में संजू सैमसन को बाहर बैठना होगा। चोपड़ा का मानना है कि प्लेइंग इलेवन में तीसरा बड़ा बदलाव वॉशिंगटन सुंदर के आने से रिंकू सिंह का पत्ता काटकर किया जा सकता है। सुंदर स्पिन गेंदबाजी के साथ आपको संभलकर बल्लेबाजी करने का विकल्प भी देते हैं। चोपड़ा का मानना है कि कोलंबो की पिच के लिए वॉशी अच्छा विकल्प रहेंगे, क्योंकि यहां रिंकू की भूमिका थोड़ी कम रहने वाली है।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
Updated on:
15 Feb 2026 09:20 am
Published on:
15 Feb 2026 09:20 am
