scriptस़ड़क हो 6 लेन, दोनों ओर सर्विस रोड भी जरूरी | sihasth 202 | Patrika News
इंदौर

स़ड़क हो 6 लेन, दोनों ओर सर्विस रोड भी जरूरी

…तो सिंहस्थ 2028 में सभी को मिलेगी राहत

इंदौरDec 11, 2023 / 07:55 pm

रमेश वैद्य

स़ड़क हो 6 लेन, दोनों ओर सर्विस रोड भी जरूरी

इलेक्ट्रिक केबल हाईवे का प्रतीकात्मक चित्र।


ये करें
इंदौर. सिंहस्थ-2028 को देखते हुए इंदौर-उज्जैन रोड को सिक्स लेन करने के साथ ही दोनों ओर सर्विस रोड बनाना भी जरूरी है। सिंहस्थ में देशभर से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए यह निर्माण शीघ्र किया जाना चाहिए।
शहर के विशेषज्ञों ने सांसद शंकर लालवानी के समक्ष इंदौर-उज्जैन रोड के चौड़ीकरण का रोडमैप रखा है। इंदौर उत्थान अभियान के अध्यक्ष अजीत सिंह नारंग, विशेषज्ञ श्रीनिवास कुटुम्बले, वीके गुप्ता, वीके जैन, महेश राजवैध ने सांसद का ध्यान इनसे जुड़े ङ्क्षबदुओं की ओर आकर्षित करते हुए पत्र लिखा हैै। विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान में इंदौर-उज्जैन मार्ग चार लेन का है। वर्ष 2016 के सिंहस्थ में यह नाकाफी साबित हो चुका है। इस 4 लेन मार्ग का चौड़ीकरण कर 6 लेन करने की योजना प्रस्तावित है। इस संबंध में इंदौर उत्थान अभियान का मत है कि प्रस्तावित 6 लेन से कुछ हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन यह भी नाकाफी है। वाहनों की निरंतर बढ़ती संख्या और दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को देखते हुए अध्ययन के आधार पर सुझाव है कि यातायात-पृथकीकरण यानी सेगरेशन ऑफ ट्रैफिक के सिद्धांत पर यातायात प्रबंधन किया जाए। इसमें सडक़ 6 लेन करने के साथ सडक़ के दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड भी बनाई जाए, ताकि यहां से दो पहिया वाहन सुरक्षित रूप से निकल सकें। बीच के गांवों के वाहनों को भी इससे सुविधा होगी। वाहन सीधे 6 लेन पर आने से तेज गति से चलने वाले ट्रैफिक के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। समिति ने आग्रह किया है कि सुझावों पर अमल करते हुए 6 लेन सडक़ और दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए। मालूम हो, यह काम अभी शुरू किया जाता है तो सिंहस्थ में इसका लाभ मिल सकेगा।
इलेक्ट्रिक केबल हाईवे व इलेक्ट्रिक बसें चलाएं
ठ्ठ नारंग के मुताबिक, इलेक्ट्रिक केबल हाईवे दिल्ली से जयपुर के बीच बन रहा है। इससे यात्रा सस्ती होती है और पर्यावरण संरक्षण भी होता है। इंदौर-उज्जैन मार्ग पर इलेक्ट्रिक केबल हाईवे तथा इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के विकल्प पर भी विचार किया जाना चाहिए। इलेक्ट्रिक केबल हाईवे तीन कोच को जोडक़र चलाया जा सकता है। इसमें एक साथ 150 लोग यात्रा कर सकेंगे। यह अन्य वाहनों की तुलना में यह करीब 30 प्रतिशत सस्ता भी है।
इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो रेल का शीघ्र प्रावधान किया जाना भी सुगम और सस्ते लोक परिवहन यातायात के लिए जरूरी है।

Hindi News/ Indore / स़ड़क हो 6 लेन, दोनों ओर सर्विस रोड भी जरूरी

ट्रेंडिंग वीडियो