
BJP leader raped woman: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक भाजपा नेता पर रेप का आरोप लगा है। तलाकशुदा महिला ने भाजपा नेता पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा नेता ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और आर्थिक मदद करने के बहाने उसे अपने यहां नौकरी पर रखा और फिर दफ्तर में ही उसके साथ रेप करता रहा।
मामला इंदौर के द्वारिकापुरी थाना इलाके का है जहां रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने भाजपा पार्षद शानू शर्मा के खिलाफ रेप की शिकायत द्वारिकापुरी पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया है कि कोराना के वक्त उसकी पहचान भाजपा पार्षद भानू शर्मा से हुई थी। उस समय पीड़िता पर बैंक का लोन था जिसमें भानू शर्मा ने उसकी मदद की। इसके बाद भानू शर्मा ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और उसके साथ कई बार रेप किया।
यह भी पढ़ें- मंदिर की छत पर 'महापाप' कर रहे कपल का VIDEO वायरल
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी भानू शर्मा ने पीड़िता को आर्थिक मदद करने के बहाने अपने दफ्तर में ही नौकरी पर रख लिया। फिर दफ्तर में ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह भी बताया जा रहा है पार्षद ने कई अन्य जगहों पर पीड़िता की नौकरी भी लगवाई थी। फिलहाल पुलिस ने भाजपा नेता पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Updated on:
24 Jul 2024 05:42 pm
Published on:
24 Jul 2024 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
