14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री संत सिंगा जी महाराज के मांडू नगर में करेंगे 3 दिवसीय विश्राम।

रात्रि प्रवास ओर महाप्रसादी भंडारे का आयोजन रखा गया

3 min read
Google source verification
dhar/mandu

श्री संत सिंगा जी महाराज के मांडू नगर में करेंगे 3 दिवसीय विश्राम।

मध्यभारत क्षेत्र के मालवा एवम निमाड़ क्षेत्र के हर समाज मे सुप्रसिद्ध श्री संत सिंगा जी महाराज की यात्रा एवम छड़ी का ठहराव एवम आगमन मंगलवार की शाम 6:00 बजे मांडू में हुआ।
जहा पर पहला ठहराव प्रवास नगर परिषद अध्यक्ष मालती गावर व अजजा मोर्चा जिला महामंत्री जयराम गावर ने कुछ दूर जाकर ढोल ताशों से स्वागत कर श्री सिंगा जी महाराज की छड़ी की पूजा अर्चना कर घर पर लेकर आये वही घर पर ही रात्रि प्रवास ओर महाप्रसादी भंडारे का आयोजन रखा गया जिसमे हजारो भक्त और श्रद्धालुओं ने भाग लिया वही एक ओर मंच पर संत सिंगा जी महाराज के जीवन ओर उनकी महानताओं ,चमत्कारों को भजन के रूप में पेश करने वाली सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री जीवन लता खेड़े ने अपनी भजन संध्या के समूह के साथ रात भर ग्रामीण क्षेत्रो से आई हजारो की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओ को संत श्री सिंगा जी महाराज के बारे कथा गाकर सुनाई यह कार्यक्रम पूरी रात भर चला ।

जनप्रतिनिधि व ग्रामीण क्षेत्रो के हजारों लोग पहुचे आशीर्वाद लेने

श्री सिंगा जी के पहले प्रवास के दिन आसपास के ग्रामीण अंचलों से शाम 5 बजे से श्रद्धालुओं का मजमा जमने लगा था जैसे ही ठीक शाम 6 बजे संत श्री सिंगा जी के पधारने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया दूर दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ एका एक महिलाओ बच्चो ओर पुरुषों की भीड़ बड़ रही थी
इस दौरान धार महू लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर,जिलापंचायत सदस्य अर्चना बघेल,नप उपाध्यक्ष सोनू यादव, पार्षद पूजा ठाकुर,सी एमओ रामप्रसाद भवरे ,अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष सरदार मेड़ा, अजजा जिला महामंत्री जयराम गावर, कृष्णा यादव,अशोक जाट,कार्यालय मंत्री दीपक शर्मा,अतेंद्र जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र परिहार,केशव पंडित,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कपिल चौधरी,सांसद प्रतिनिधि मनोज पटेल,महेश जायसवाल, संतोष राठौर,जालम सिंग ,सरपंच उमेश बडूकया, लाल जी सरपंच व समस्त पार्षदगण ने कार्यक्रम स्थल पर पहुच कर श्री सिंगा जी की छड़ी की पूजा अर्चना की।

पहली बार तीन दिनों के प्रवास पर है श्री संत सिंगा जी

वैसे तो कई वर्षों श्री सिंगा जी का प्रवास कार्यक्रम मांडू में होता आ रहा है परंतु इस वर्ष पहली बार संत श्री सिंगा जी महाराज का मांडू नगर में तीन दिनो के प्रवास पर पहुचे मंगलवार की शाम को पहला ठहराव मांडू में हुआ। वही दूसरे दिन बुधवार का प्रवास मांडू क्षेत्रीय विधायक कालू सिंग ठाकुर के निवास पर रखा गया वहा भी महाप्रसादी ओर भजन संध्या रखी है। वही लगातार तीसरे दिन भी गुरुवार की शाम को संत श्री सिंगा जी महाराज की छड़ी पूर्व नप उपाध्यक्ष पप्पू भाभर के निवास स्थान पर रखा गया है।गुरु पूर्णिमा से दीपावली की चौदस तक होते है प्रवास पर ।

एक साल पहले से लगती है अर्जियां।

संत श्री सिंगा जी महाराज अपने आश्रम से प्रतिवर्ष गुरुपूर्णिमा पर प्रवास के लिये निकल जाते है तब से हर गाँव शहरों में वहाँ के इच्छुक व्यक्तियों द्वारा इन्हें आमंत्रित किया जाता है वही पर प्रवास हो जाता है परंतु अगले वर्ष के लिए आपको प्रवास स्थल पर पहुच कर न्योता देना होता है जिससे अगले वर्ष आमंत्रित किये जाने वाले व्यक्ति के घर प्रवास को प्रवास के दिनों को देखकर उन्हें तारीखे दे दी जाती है।इस प्रकार श्री सिंगा जी महाराज निमाड़ अंचल से होते हुए मालवा में आकर फिर वापसी होते हुए दीपावली की चौदस के एक पिन पहले वापसी अपने स्थान पर पहुच जाते है।

मान्यता है कि बड़े पूण्य के भागी होते है सेवादार

संत श्री सिंगा जी महाराज के प्रवास ओर मालवा एवम निमाड़ के क्षेत्र में आदिवासी समाज में इनकी बहुत मान्यताए है संत समाज से जुड़ना एवम उनके अनुयायियों की सेवा व प्रवास करवाना इन समाजो में बड़े पूण्य का भागी बनना है इसीलिए मालवा ओर निमाड़ क्षेत्र में जहा भी इनका पड़ाव होता है वह हजारो की संख्या में श्रद्धालु पधारते है।
यही नही कार्यक्रम में पधारने वाले श्रद्धालुओ की पूरी मेहमाननवाजी का भी ध्यान रखा जाता है।