scriptमाता-पिता जागे तो फंदे पर लटक रहा था बेटा | son suicide in front of parents in indore | Patrika News

माता-पिता जागे तो फंदे पर लटक रहा था बेटा

locationइंदौरPublished: Jun 12, 2019 04:53:23 pm

कुलकर्णी का भट्ठा में युवक ने लगाई फांसी

indore

माता-पिता जागे तो फंदे पर लटक रहा था बेटा

इंदौर. कुलकर्णी का भट्ठा में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि सुबह जब परिवार उठा तो बेटे का शव फंदे पर लटका हुआ था।

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम लोकेश (45) है। आज सुबह उसके परिजनों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इस पर पुलिस का दल वहां पर पहुंचा। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि वह पत्थर काटने का काम करता था। घर के ऊपरी मंजिल पर उसके माता-पिता थे और वह निचली मंजिल पर था। वहीं पर उसने फांसी लगा ली। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पूछताछ में पता चला है कि उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इस पर वह अपने मायके चली गई थी। संभवत: यह कारण हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है।
must read : सरवटे की दुकानें 45 दिनों बाद भी नहीं हुईं शिफ्ट

प्रौढ़ का शव मिला

वल्लभ नगर में फुटपाथ से आज सुबह एक प्रौढ़ व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस के अनुसार राहगीरों ने शव के वहां पर पड़े होने की सूचना दी थी। इस पर टीम वहां पर पहुंची। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 50 के लगभग बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में संभावना लग रही है कि वहां से जा रहे होंगे और तकलीफ होने पर फुटपाथ पर बैठ गए और वहीं पर बैठे रह गए।
must read : रात होते ही इस रेलवे स्टेशन पर मंडराने लगता है खतरा

बस स्टैंड पर बेहोश मिली महिला की मौत

सरवटे बस स्टैंड से बेहोशी की हालत में मिली महिला की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार तमन्ना (23) निवासी शुभम पैलेस कॉलोनी 8 जून को सरवटे बस स्टैंड के पास मिली थी। उसे बड़े अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी कल रात को मौत हो गई है। वहीं नवलखा कार बाजार के पास से कल रात को बेहोशी की हालत में मिले एक युवक की भी मौत हो गई है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो