3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लग्जरी कार में युवती को जबरजस्ती बैठाने का वीडियो वायरल, युवती थाने पहुंची तो बदल गई कहानी

थाने पहुंची युवती बोली, कार में मेरा कजिन भाई था  

2 min read
Google source verification
लग्जरी कार में युवती को जबरजस्ती बैठाने का वीडियो वायरल, युवती थाने पहुंची तो बदल गई कहानी

लग्जरी कार में युवती को जबरजस्ती बैठाने का वीडियो वायरल, युवती थाने पहुंची तो बदल गई कहानी

इंदौर. लग्जरी कार में युवती को जबरजस्ती बैठाने से संबंधित एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। गलत हरकत की आशंका में तलाश के दौरान युवती विजयनगर थाने पहुंची और घटना का खंडन किया। अफसरों से बोली, घटना कई महीने पुरानी है, कार में कजिन भाई था जिससे किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मेरे साथ कुछ गलत नहीं हुआ।

शनिवार को वीडियो वायरल हुआ। एक लग्जरी कार से विवाद होने और बचाने जैसा शोर हो रहा था। किसी ने वीडियो बनाया जिसमें एक युवती कार की अगली सीट पर बैठी थी और गेट खोलकर बाहर आने की कोशिश कर रही थी लेकिन अंदर से उसे पकड़ा जा रहा था। बड़ी मशक्कत के बाद वह कार से बाहर आती है। सनसान सड़क का वीडियो है, जिसमें युवती के साथ किसी तरह की अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए वायरल किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अपने तरह से जांच शुरू की। कार का नंबर भी वीडियो में साफ नजर आ रहा था। नंबर के आधार पर मालिक तक पहुंचे तो उसके द्वारा कार बेचने की बात आई। पुलिस ने अन्य तरीके से तलाश की। इस बीच शाम को युवती विजयनगर थाने पहुंच गई। एसीपी सोनाक्षी सक्सेना व टीआइ रवींद्र गुर्जर की टीम ने युवती से बात की। अच्छे परिवार से ताल्लुक रखने वाली युवती ने किसी भी तरह की गलत हरकत से इनकार कर दिया। एसीपी के मुताबिक, युवती ने बताया कि वीडियो मार्च 2022 का है जब वह अपने कजिन के साथ कार में घर लौट रही थी। युवती ने पुलिस को बताया कि पब से लौटने के दौरान कार चलाने की बात को लेकर कजिन से विवाद हो गया था जिसका किसी ने वीडियो बनाकर अब वायरल किया है। उसके साथ कोई घटना नहीं हुई, उसे कोई कार्रवाई नहीं करवाना। वीडियो बनाने वाले पर कार्रवाई की मांग जरुर की।

मीडियाकर्मी से उलझी, महिला एसआइ ने बचाया

युवती बयान देने पहुंची तो थाना परिसर में मीडियाकर्मी भी थे। महिला एसआइ के साथ बाहर आते समय युवती एक मीडियाकर्मी से उलझी और थप्पड़ मार दिया। बाद में महिला एसआइ उसे बचाकर थाने में ले गई और पीछे से रवाना कर दिया। मामले में युवती पर कार्रवाई की मांग की गई।

Story Loader