4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सख्त कार्रवाई : 5 फैक्ट्री और 10 पटाखा गोदाम के लाइसेंस निरस्त

कुछ रहवासी क्षेत्र व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के पास हो रहे थे संचालित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohit Panchal

•

Updated: 14 Feb 2024, 9:34 AM IST

सख्त कार्रवाई :  5 फैक्ट्री और 10 पटाखा गोदाम के लाइसेंस निरस्त

सख्त कार्रवाई : 5 फैक्ट्री और 10 पटाखा गोदाम के लाइसेंस निरस्त

इंदौर। हरदा हादसे के बाद में इंदौर की 150 से अधिक फैक्ट्री और गोदामों की जांच की गई। इसमें से 8 फैक्ट्री और 16 गोदामों को सील किया गया था तो अब 15 के लाइसेंस कलेक्टर ने निरस्त कर दिए हैं। पांच लाइसेंस शासन स्तर पर बने थे, जिन्हें निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को इंदौर के उन पटाखा कारोबारी के लाइसेंस निरस्त किए हैं, जिसमें दस गोदाम और पांच फैक्ट्री के थे। इधर, कलेक्टर ने साफ किया कि पटाखा फैक्ट्री व गोदाम की जांच कराकर सील किया था, जिनमें से कुछ रहवासी क्षेत्र व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के पास में हैं। हालांकि, जिनके लाइसेंस सुरक्षा कारणों से निरस्त किए हैं, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा।

इनके लाइसेंस किए निरस्त

1-रमेश मखीजा - भंडारण (पिगडम्बर)

2-रमेश मखीजा - भंडारण (पिगडम्बर)

3-रमेश मखीजा - भंडारण (पिगडम्बर)

4-शिवनारायण साहू - भंडारण (पिगडम्बर)

5-जितेश बंगेजा - भंडारण (पिगडम्बर)

6-धर्मवीर - निर्माण 7-इस्माइल - भंडारण (हातोद)

8-मेहमूद - निर्माण (हातोद)

9-विनोद रूपजी - भंडारण (हातोद)

10-गोपालदास वागले - भंडारण (गांधी नगर)

11-शेखर कन्हैयालाल - भंडारण (राऊ)

12-वसीम मंसूरी - निर्माण (राऊ)

13-महेंद्र वर्मा - निर्माण (राऊ)

14-सुल्तान पिता इस्माइल - निर्माण (राऊ)

15-घनश्याम नानकराम - भंडारण (कैलोत कर्ताल)

इनका प्रस्ताव भोपाल भेजा

1 - क्लासिक फायर वर्क्स - विक्रय/भंडारण (मोरोद माचला)

2 - प्रभु फायर वर्क्स - विक्रय/भंडारण (मोरोद माचला)

3 - जयप्रकाश - विक्रय/भंडार (मोरोद माचला)

4- सांई बाबा एजेंसी - विक्रय/भंडारण (हरसोला)

5-सांई बाबा एजेंसी - निर्माण (हरसोला)