इंदौर.पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी से पेट्रोल ९० रुपए और डीजल 80 रुपए प्रति लीटर होने की कगार पर है। बीते 10 दिन में पेट्रोल के दाम 2..08 रुपए व डीजल के दाम 2.55 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। जानकारों का कहना है, राज्य सरकार पेट्रोल पर 4 रुपए प्रति लीटर के अतिरिक्त कर व डीजल पर अधिक जीएसटी व सेस से हो रही एक हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई का लालच छोड़े, तभी आम जनता को राहत मिल सकेगी।