3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indore News : मॉरीशस के लोगों ने जाना और देखा इंदौर का इतिहास

बोलिया सरकार की छत्री से सीपी शेखर नगर बगीचे तक हुई हेरिटेज वॉक, सेल्फी लेते रहे

less than 1 minute read
Google source verification
Indore News : मॉरीशस के लोगों ने जाना और देखा इंदौर का इतिहास

Indore News : मॉरीशस के लोगों ने जाना और देखा इंदौर का इतिहास

इंदौर. प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए मेहमानों ने आज सुबह हेरिटेज वॉक कर इंदौर के इतिहास के बारे में जाना। बोलिया सरकार की छत्री से सीपी शेखर नगर बगीचे तक वॉक की गई। इसमें मॉरीशस के दल के साथ अन्य देश के प्रवासी भारतीय शामिल हुए।

आज सुबह 8.30 बजे प्रवासी भारतीय एमजी रोड स्थित बोलिया सरकार की छत्री पर एकत्रित हुए। यहां पर मेहमानों का स्वागत मेयर-इन-कौसिंल मेंबर अभिषेक शर्मा ने की। इसके बाद शुरू हुई हेरिटेज वॉक में मॉरीशस के पूर्व मंत्री मुखेसवुर चूनी गोस्क अपने दल के साथ शामिल हुए। वॉक में अन्य देशों के प्रवासी भारतीय भी चल रहे थे। हेरिटेज वॉक बोलिया सरकार छत्री से शुरू होकर कृष्णपुरा छत्री पर पहुंची। यहां पर होलकरकाल में बना पुल और छत्री के बारे में मेहमानों को बताया गया।

इसके बाद मेहमानों ने राजबाड़ा व गोपाल मंदिर के इतिहास के बारे में जाना और फिर प्रिंस यशंवत रोड होते हुए सीपी शेखर नगर बगीचे पहुंचे। यहां पर वॉक का समापन हुआ। वॉक के दौरान इतिहासकार जफर अंसारी, प्रवीण श्रीवास्तव, श्रावणी और प्रशांत इंदुलकर ने इंदौर के इतिहास एवं वैभव की विस्तार से जानकारी प्रवासी भारतीय को दी। इस दौरान पार्षद रूपाली पैठारकर, प्रशांत बडवे, मुद्रा शास्त्री, राहुल जायसवाल, योगेश गेंदर, पुष्पेंद्र पाटीदार, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी एवं डीएसआईएफडी इंटीरियर कॉलेज के विद्यार्थी भी मौजूद थे।

Story Loader