31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस नवरात्रि छूमंतर होगी पैसो की तंगी और मानसिक तनाव जानिए कैसे

नवरात्र के टोटके, पूरी होगी हर मनोकामना
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Amit Mandloi

•

Updated: 5 Oct 2018, 8:22 AM IST

navratri

इस नवरात्रि छूमंतर होगी पैसो की तंगी और मानसिक तनाव जानिए कैसे

इंदौर. यहां पर ऐसे ही नवरात्रि के अचूक उपाय दिए जा रहे है जिन्हें पूर्ण श्रद्धा एवं विश्वास से करने से सारे दुख दूर होंगे साथ ही घर परिवा में आएंगी खुशियां।

- अष्टमी के दिन घर के पूजा गृह मैं उत्तर दिशा में मुख करके बैंठे। अपने सामने चावल लाल कंकु में मिलाकर ढेरी बना ले और उस ढेरी बना लें और उस ढेरी पर श्रीयंत्र रखें। श्रीयंत्र के सामने तेल के 9 दीपक जलाकर पूजा करें। पूजा समाप्ति के बाद चावल नदी में बहा दें और श्रीयंत्र तिजोरी में रख लें, बहुत धन लाभ होगा।

- नवरात्रि में पूजा के समय प्रतिदिन माता को शहद एवं इत्र चड़ाना कतई भी न भूलें । नौ दिन के बाद जो भी शहद और इत्र बच जाएं उसे प्रतिदिन माता का स्मरण करते हुए खुद इस्तेमाल करें मां की आप पर सदैव कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

- माता दुर्गाजी को शहद को भोग लगाने से भक्तो को सुंदर रूप प्राप्त होता है व्यक्तित्व में तेज प्रकट होता है।

- मां दुर्गा की आराधना "लाल रंग के कम्बल" के आसन पर बैठकर करना अति उत्तम माना गया है। इससे सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है ।

- नवरात्र में स्थाई लक्ष्मी प्राप्ति के लिए नित्य पान में गुलाब की पंखुरियां रखकर तथा मां दुर्गा को अर्पित करें ।

- नवरात्र के शनिवार को सूर्योदय के पहले पीपल के ग्यारह पत्तें लेकर उन पर राम नाम लिख कर इन पत्तों की माला बनाकर इसे हनुमानजी को पहना दें। इससे कारोबार की सभी परेशानिया दूर होती है। यह प्रयोग बिलकुल चुपचाप करें।

- यदि किसी जातक का लाख प्रयासों के बावजूद भी कर्जे से पीछा नहीं छुट रहा है तो वह नवरात्री में मां के श्री चरणों में 108 गुलाब के पुष्प अर्पित करें। प्रात: माता की पूजा के समय सवा किलो साबुत लाल मसूर लाल कपड़ें में बांधकर अपने सामने रख दें। घी का दीपक जलाकर माता के किसी भी सिद्ध मंत्र का 108 बार जाप करें। पूजा समाप्त होने के पश्चात मसूर को अपने ऊपर से 7 बार उसार कर किसी भी सफाई कर्मचारी को दान में दे दें। इससे माता की कृपा से कर्जें से छुटकारा मिलने का रास्ता बनने लगेगा।

- नवरात्रि की सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है । मां कालरात्रि की कृपा के लिए दुर्गा सप्तशती के 7वें और 10 वें अध्याय का पाठ करना चाहिए । मां कालरात्रि की कृपा से शत्रुओं का नाश होता है राजद्वार, मुक़दमे में विजय मिलती है ।

- नवरात्र में आप अनावश्यक व्यय से बचें लेकिन यदि संभव हो तो इन दिनों सोने चांदी के गहने, कपड़े, बर्तन आदि कुछ न कुछ नया सामान अपनी सामथ्र्य के अनुसार अवश्य ही खरीदें तथा इसे उपयोग में लाने से पहले माता के चरणों में लगाएं। इससे घर में सुख सौभाग्य आता है स्थाई संपत्ति का वास होता है।

- घर के छोटे बच्चों विद्यर्थियों से माता दुर्गा को केले का भोग लगवाएं फिर उनमे से कुछ केले दान में दे दें एवं बाकी केलो को प्रसाद के रूप में घर के लोग ग्रहण करें इससे बच्चों की बुद्धि का विकास होता है।

- नवरात्र में दो जमुनिया रत्न लेकर उसे गंगा जल में डुबोकर घर के मंदिर में रखे फिर हर शनिवार को माता दुर्गा का स्मरण करते हुए उस जल को पूरे घर में छिडक़ दें, घर के सदस्यों के बीच में प्रेम बडऩे लगेगा । इसके बाद पुन: इन रत्नों को गंगा जल में डुबोकर मंदिर में रख दें । इस प्रयोग को नवरात्र से ही शुरू करें तो अति उत्तम है।

नवरात्र में प्रतिदिन नीचे दिए गए मंत्रों का ज्यादा से ज्यादा जाप करें ।
1 . "सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके । शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुते "।।
2 . "ऊं जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते" ।।