2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धार के बदमाश इंदौर आकर चुराते थे बाइक, 8 बदमाशों से17 वाहन जब्त

पीथमपुर, बदनावर व गुजरात में भी की चोरी

2 min read
Google source verification
crime

धार के बदमाश इंदौर आकर चुराते थे बाइक, 8 बदमाशों ने 17 वाहन जब्त


इंदौर, सिटी रिपोर्टर। गांधी नगर पुलिस ने धार से इंदौर आकर वाहन चुराने वाली गैंग के 8 बदमाशों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपित में से 3 10वीं के छात्र है लेकिन वे यहां आकर साथियों के साथ वाहन चोरी करते और भाग जाते थे। आरोपितों से 17 वाहन जब्त हुए है।
एएसपी मनीष खत्री के मुताबिक, चेकिंग के दौरान गांधीनगर पुलिलस ने बाइक सवार तीन बदमाश संजय पिता चंदेरसिंह, दिलीप पिता भुवानसिंह व श्यामू पिता कलमसिंह सभी निवासी टांडा, धार को गिरफ्तार किया। आरोपितों से गाड़ी के बारे में पूछताछ की तो वे सही जवाब नहीं दे पाए। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपितों ने कबूल किया कि यह गाड़ी उन्होंने सराफा थाना क्षेत्र में जवाहर मार्ग से चोरी की है। पूछताछ में पता चला कि आरोपितों की वाहन चोरी की एक बड़ी गैंग है। कुछ साथी गोम्मटगिरी में छिपे थे और तीनों आरोपित भी उन्हीं के पास जा रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अनिल पिता थेन्दू, जुबानसिंह पिता कालू, सुरेश पिता गुमानसिंह, राजू पिता हुसैन, कालू पिता सुरसिंह सभी निवासी धार को पकड़ा गया।
सीएसपी अखिलेश रैनवाल व गांंधी नगर की टीम ने सभी आरोपितों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपित धार से यहां वाहन चोरी करने के लिए आते थे। अ्र्य वाहनों में सवार होकर वे इंदौर आते है और पार्किंग व अन्य स्थानों से दोपहिया वहान चोरी कर भाग जाते थे। आरोपित वाहनों को सस्ते दामों में बेचकर अपने शौक पूरा करते थे।
यह बात भी सामने आई कि आरोपित इंदौर के साथ ही पीथमपुर, बदनावर व गुजरात जाकर वहां भी चोरी कर चुके है। आरोपित वहां घूमने के लिए गए थे और वाहन चोरी कर गाड़ी ले आए थे। गिरफ्तार आरोपितों में से तीन का कहना है कि वे अभी 10वीं की पढ़ाई कर रहे है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी करीब 17 वाहन जब्त किए है। आरोपितों ने कई गाडिय़ां बेच दी है जिसके संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है।