22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore news: नगर निगम की सख्ती, 50 से ज्यादा बिल्डिंग नक्शों की जांच शुरू

Map Approval: इंदौर नगर निगम ने पिछले एक साल में मंजूर हुए 50 से ज्यादा बिल्डिंग नक्शों की जांच शुरू की है। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, रिपोर्ट इसी सप्ताह आने की उम्मीद है।
2 min read
Google source verification
Municipal Corporation: नक्शा मंजूरी पर निगम की सख्ती (Photo Source - freepik)

Municipal Corporation: नक्शा मंजूरी पर निगम की सख्ती (Photo Source - freepik)

Indore news: एमपी के इंदौर शहर में नगर निगम (Municipal council) बिल्डिंग परमिशन शाखा में पिछले एक साल में मंजूर हुए नक्शों की जांच शुरू की गई है। इसके लिए निगम के 22 जोन में आने वाली विभिन्न कॉलोनी-मोहल्लों के 50 से ज्यादा नक्शों की फाइल रेंडम निकाली गई है, जिनमें छोटे-बड़े सभी तरह के नक्शे शामिल हैं।

नक्शे सही मंजूर हुए या गलत इसकी जांच एक-दूसरे जोन पर बिल्डिंग अफसर (बीओ) कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद गड़बड़ी होने पर संबंधित बीओ पर कार्रवाई भी होगी। इसी हफ्ते में जांच रिपोर्ट आने की बात बिल्डिंग परमिशन शाखा के बड़े अफसरों ने कही है।

नहीं शुरु की गई जांच

बिल्डिंग परमिशन शाखा के अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने पिछले एक साल में जितने नक्शे पास किए हैं उनमें से कुछ नक्शे निकालकर जांच करने के निर्देश 8 जुलाई को निगम के 22 जोन पर तैनात बीओ को दिए थे। बीओ को अपने खुद के जोन के बजाय दूसरे बीओ के जोन में नक्शों की जांच करने का कहा गया था, जिससे बीओ में हलचल मच गई और गड़बड़ी पकड़े जाने के चलते किसी भी बीओ ने निर्देश का पालन न करते हुए जांच शुरू नहीं की।

जल्द रिपोर्ट देने की कही बात

इधर, नक्शों की जांच न करने का मामला जब अपर आयुक्त सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने समस्त बीओ को फटकार लगाकर नक्शों की जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने का कहा। इसके साथ ही जिम्मेदारी मुख्यालय के बीओ सत्येंद्र सिंह राजपूत को दी, जिन्होंने 50 से ज्यादा नक्शों की फाइलें निकालकर जांच के लिए बीओ को दी है।

ऐसे हो रही है जांच

मुख्यालय बीओ राजपूत के अनुसार निगम के 22 जोन में आने वाली विभिन्न कॉलोनी-मोहल्लों के 50 से ज्यादा नक्शों की फाइल रेंडम निकाली गई है, जिनमें छोटे-बड़े सभी तरह के नक्शे शामिल है।इसके अंतर्गत नक्शा मंजूर करते समय फीस सही भराई है या नहीं, कम तो नहीं भराई है। पार्किंग को लेकर एक जैसे नियम लगाए या नहीं। नक्शा गलत तरीके से तो मंजूर नहीं किया गया। इनके सहित अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।