3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indore News : नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, आज खुलेगा लिफाफा

पार्षद चिंटू चौकसे और विनितिका यादव में से किसी एक के नाम पर लगेगी मुहर , एक-दो दिन में होगा फैसला

2 min read
Google source verification
Indore News : नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, आज खुलेगा लिफाफा

Indore News : नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, आज खुलेगा लिफाफा

इंदौर. नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनने वाले पार्षदों के नाम का बंद लिफाफा संभवत: आज भोपाल में खुल जाएगा, क्योंकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ विदेश से लौट आए हैं। इसके चलते एक-दो दिन में नेता प्रतिपक्ष का फैसला हो जाएगा। कांग्रेसियों की मानें तो बंद लिफाफे में जिन पार्षदों के नाम भोपाल पहुंचे हैं, उनमें से चिंटू चौकसे या फिर विनितिका यादव में से किसी एक के नाम पर मुहर लग जाएगी। इधर, 8 अगस्त को होने वाले निगम के पहले परिषद सम्मेलन से पहले विपक्ष के नेता की नियुक्ति करना जरूरी है। इसी दिन सभापति का चुनाव और अपील समिति सदस्यों की नियुक्ति भी होगी।

हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस 85 में से 66 वार्ड में हार गई। सिर्फ 19 वार्डों में जीत दर्ज करवाई। निगम में विपक्ष का नेता बनने के लिए चिंटू और विनितिका में कड़ा मुकाबला है। इनके साथ ही पार्षद फौजिया शेख अलीम भी फिर से नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए जोर लगा रही हैं। पार्षद रूबीना खान ने भी मैदान पकड़ रखा है। नेता प्रतिपक्ष पद के लिए पार्षदों में मचे घमासान को देखते हुए पिछले दिनों पर्यवेक्षक महेंद्र जोशी ने रायशुमारी की थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पार्षदों से वन टू वन बात करने के साथ नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर नाम भी लिए।

पार्षदों से पूछा गया कि दावेदारी कर रहे चिंटू, विनितिका और फौजिया में से किसे विपक्ष का नेता बनाया जाए। इस पर पार्षदों ने अपने-अपने हिसाब से नाम दिए थे। रायशुमारी करने के बाद पर्यवेक्षक जोशी निगम में विपक्ष का नेता बनने वाले दावेदारों के नाम बंद लिफाफे में अपने साथ भोपाल ले गए थे। यह लिफाफा संभवत: आज खुलेगा। लिफाफा खुलने के बाद ही पता चलेगा कि नेता प्रतिपक्ष बनने को लेकर किस पार्षद की लॉटरी लगी है। हालांकि पार्षदों से की गई रायशुमारी के दौरान ङ्क्षचटू, विनितिका और फौजिया में से जिसके समर्थन में ज्यादा पार्षद होंगे, उसे विपक्ष का नेता बनाया जाएगा।

जनता की मेहनत की कमाई उड़ा रहे भव्य आयोजन पर

निगम में लगातार पांचवीं बार परिषद बनाने वाली भाजपा के पार्षद और महापौर आज शाम 5 बजे रेसकोर्स रोड स्थित खेल प्रशाल में शपथ लेंगे। वहीं कांग्रेस के 18 पार्षद कल दोपहर 12.15 बजे कलेक्टर कार्यालय में शपथ ग्रहण करेंगे। इस दौरान निर्दलीय पार्षद फातमा खान भी शपथ लेंगीं। कांग्रेस के 19 में से एक पार्षद राजू भदौरिया जेल में हैं। उनकी शपथ जेल से रिहा होने के बाद होगी। इधर, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का कहना है कि कांग्रेस पार्षद कल कलेक्टर कार्यालय पर जाकर शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए कलेक्टर मनीष सिंह ने सहमति दे दी है। बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर रही है, इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। भाजपा सरकार अपने प्रचार-प्रसार के लिए जनता से टैक्स में वसूली गाड़ी कमाई को खर्च कर रही है।

Story Loader