रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, अकेले AC-3 टियर में सालाना करीब 8.50 करोड़ यात्री सफर करते हैं जबकि AC-1, AC-2 और AC चेयर कार को मिलाकर सालाना करीब 5.5 करोड़ यात्री सफर करते हैं। इससे साफ है कि AC-1, AC-2 और AC चेयर कार रेल यात्रियों को कम पसंद आ रहे हैं। इससे निपटने के लिए रेलवे ने AC-3 टियर कोच बढ़ाने की योजना बनाई है। अपनी इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने रेल कोच निर्माण फैक्ट्रियों को ज्यादा से ज्यादा को AC-3 टियर कोच बनाने के निर्देश दिए हैं।