रुपए में हो रही लगातार गिरावट के कारण कई अन्य कंपनियों ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी कर ली है। एक ओर मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, दूसरी ओर मोबाइल निर्माता कंपनियों ने भी दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। मोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों के अनुसार रुपए में गिरावट से मोबाइल सामान का आयात महंगा हो गया है। इससे मोबाइल निर्माता कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतों में 4-6 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही हैं। कंपनिया दिवाली से पहले लोगों को महंगे मोबाइल फोन का झटका दे सकती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर 20 हजार रुपए तक के मोबाइल फोन्स पर पड़ेगा।