
इन खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
IPL इतिहास में कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुछ खिलाड़ी अभी भी डेब्यू कर रहे हैं। बड़े देशों से आने वाले खिलाड़ियों को हर कोई जानता है लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जिन्होंने छोटी कंट्री से आकर IPL में धमाल मचाया। अफगानिस्तान की टीम क्रिकेट में ज्यादा मशहूर नहीं है लेकिन यहां के कुछ खिलाड़ी वर्ल्ड में छा गए है। IPL में भी इनका जलवा रहा। आइए जानते हैं IPL खेले वाले चार अफगानिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में।
1) मोहम्मद नबी
मोहम्मद नबी ने ऑलराउंडर क रूप में अभी तक अपने देश के लिए काफी अच्छा खेल दिखाया। IPL में भी उन्होंने कई मुकाबले खेले हैं। नबी ने साल 2017 में हैदराबाद की तरफ से IPL डेब्यू किया था। हैदराबाद के लिए लगातार उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। नबी ने अभी तक 17 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने कुल 408 रन और 13 विकेट लिए है।
2) राशिद खान
राशिद खान अफगानिस्तान की तरफ से वर्ल्ड फेमस क्रिकेटर हैं। राशिद ने भी साल 2017 में हैदराबाद के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद लगातार वो इसी फ्रेंचाइजी में रहे और हर साल अच्छा प्रदर्शन किया। इस साल मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 15 करोड़ में खरीदा है। अभी तक IPL में वो 87 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 2213 रन बनाए और 104 विकेट लिए हैं।
3) मुजीब उर रहमान
मुजीब ने साल 2018 में पंजाब की तरफ से खेलते हुए IPL में डेब्यू किया था। मुजीब का करियर IPL में अभी तक सही रहा है। हालांकि साल 2020 में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। इस समय हैदराबाद की टीम से वो खेल रहे हैं। मुजीब ने अभी तक IPL में 19 मुकाबले खेले हैं और 19 विकेट लिए है।
4) फजलहक फारूकी
IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने डेब्यू किया। 20 वर्षीय फारूकी हैदराबाद के लिए खेलने वाले तीसरे और आईपीएल में खेलने वाले चौथे अफगानिस्तानी खिलाड़ी हैं। फारूकी अब तक 12 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें वह 3.77 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट झटके हैं।
Published on:
09 May 2022 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
