WWE WrestleMania Backlash 2022 का समापन हो गया। ये इवेंट काफी शानदार रहा और कुछ चौंकाने वाले निर्णय भी देखने को मिले। रोंडा राउजी स्मैकडाउन चैंपियन बन गई हैं। इसके अलावा भी मुकाबलों में फैंस को मजा आया। मेन इवेंट में भी शानदार सिक्स मैन टैग टीम मैच हुआ। कुल मिलाकर देखा जाए तो इवेंट एकदम सही साबित हुआ। आइए जानते हैं इस इवेंट में हुए मुकाबलों के नतीजे क्या रहे।