IPL 2022 के 53वें मुकाबले में लखनऊ का मुकाबला कोलकाता के साथ हुआ था। लखनऊ की टीम ने इस बार जोरदार प्रदर्शन किया और 75 रन से जीत हासिल की। ये बहुत बड़ी जीत इस बार लखनऊ ने हासिल की। अंकतालिका में अब लखनऊ की टीम टॉप पर पहुंच गई है। लखनऊ 11 मैचों में 8 मैच अब जीत चुकी है। लखनऊ की जीत पर उनके कप्तान केएल राहुल और कोलकाता की हार पर श्रेयस अय्यर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।