30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी20 वर्ल्डकप के लिए इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है भारतीय टीम में वापसी

IPL 2022: इस साल टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। ऐसे में कई पुराने खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। तो आइए जानते हैं वे कौन से 5 खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 5 May 2022, 3:11 PM IST

srh_vs_dc_1.png

इन खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी।

इंडिया प्रीमियर लीग (IPL) के खत्म होते ही टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शान बेहद निराशाजनक था। इसकी बड़ी वजह टीम में बैलेंस की कम थी। टीम का मिडिल ऑर्डर कमजोर था और गेंदबाजी में स्पिन विभाग के पास अनुभव की कमी थी। इस बार वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। ऐसे में परिस्थितियों को देखते हुए चयनकर्ता कई पुराने चेहरों की टीम में वापसी करा सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो भारतीय वर्ल्ड कप स्क्वाड में वापसी कर सकते हैं।

हार्दिक पांड्या -
आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं। पांड्या के बल्ले से जमकर रन निकल रहे हैं। वहीं पांड्या ने एक बार फिर गेंदबाजी शुरू कर दी है। भारतीय टीम को आफ्नै बल्लेबाजी में गहराई देने के लिए पांड्या जैसे विस्फोटक ऑलराउंडर की जरूरत है।

कुलदीप यादव -
खराब फॉर्म के चलते पहले भारतीय टीम और फिर कोलकाता नाइट राइडर की टीम से कई साल तक बाहर रहने वाले इस फिरकी गेंदबाज ने इस आईपीएल में जोरदार वापसी की है। इस सीजन में कुलदीप का आत्मविश्वास देखने लायक है। वे उम्दा लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। आईपीएल में उन्होंने बल्लेबाजों की नाक में दम कर रखा है और अबतक 17 विकेट चटका चुके हैं। कुलदीप इस सीजन में चार बार मैन ऑफ द मैच चुने जा चुके हैं।

युजवेंद्र चहल -
इस आईपीएल में युजवेंद्र चहल गदर मचाए हुई हैं। चहल ने अबतक खेले गए 10 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.27 की रही है। चहल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक हैट्रिक भी ली है। ऐसे में उनके अनुभव को देखते हुए चयनकार्ता उन्हें टी 20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल कर सकते हैं।

शिखर धवन-
अगर पिछले कुछ आईपीएल सीजन देखे जाएं तो शिखर धवन ने हर बार 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस सीजन में भी वे बेहतरीन फॉर्म में हैं और अबतक तीन अर्धशतक थोक चुके हैं। धवन सलामी बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छी स्टार्ट दे सकते हैं। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें भी मौका दे सकते हैं।

संजु सैमसन -
टी20 क्रिकेट में सबसे टैलेंटेड बल्लेबाजों में से एक संजु सैमसन का रिकॉर्ड भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन आईपीएल में उनकी गिनती दिग्गजों में होती है। संजु ने इस आईपीएल सीजन में 10 मैच में 33.11 के औसत से 298 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 153.60 का है।