
इन क्रिकेटर्स ने खेला दूसरे देशों से
पाकिस्तान क्रिकेट में बेहतरीन खिलाड़ियों की कभी कमी नहीं रही। खासतौर पर पाकिस्तान से हमेशा शानदार गेंदबाज निकल कर आए। पाकिस्तान क्रिकेट से खेलते हुए कई दिग्गजों ने बहुत नाम कमाया। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने पाकिस्तान से नहीं खेला लेकिन काफी चर्चित हो गए। यानी की इन खिलाड़ियों ने किसी अन्य देश से खेलकर क्रिकेट में नाम कमाया। हम आपको कुछ ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने दूसरे देश के लिए खेलकर अपना जलवा बिखेरा।
1) इमरान ताहिर
ताहिर का जन्म 27 मार्च,1979 को लाहौर में हुआ था। पाकिस्तानी मूल के होते हुए उन्होंने साउथ अफ्रीका से क्रिकेट खेला। ताहिर ने एक लेगब्रेक बॉलर के रूप में काफी जलवा दिखाया। टेस्ट खेलने का ज्यादा मौका उन्हें नहीं मिला लेकिन वनडे, टी-20 और IPL में जबरदस्त गेंदबाजी उन्होंने की। ताहिर ने साउथ अफ्रीका से खेलते हुए 107 वनडे में 173 विकेट, टी-20 में 38 मैचों में 63 विकेट और IPL में 59 मैचों में 82 विकेट लिए।
2) उस्मान ख्वाजा
ख्वाजा का जन्म 18 दिसंबर,1986 को इस्लामाबाद, पाकिस्तान में हुआ था। पाकिस्तान में जन्मे इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट का प्रतिनिधित्व किया। ख्वाजा ने खासतौर पर टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के तरफ से जबरदस्त बल्लेबाजी की। लेफ्ट हैंड बैट्समैन के तौर पर ख्वाजा अभी तक 49 टेस्ट मैचों में 47.25 की औसत से 3638 रन बना चुके हैं। ख्वाजा ने 40 वनडे में 42.0 की औसत से 1554 रन अभी तक बनाए है। ख्वाजा ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं।
3) मोईन अली
अली भी पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 18 जून, 1987 को हुआ था। अली ने इंग्लैंड क्रिकेट से खेलते हुए अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। एक ऑलराउंडर की भूमिका अली निभाते हैं। अली ने 64 टेस्ट मैचों में 2914 बनाए हैं और 195 विकेट वो ले चुके हैं। इसके अलावा 112 वनडे में उन्होंने अभी तक 1877 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 87 विकेट भी है। टी-20 में भी अली का जलवा रहता है। खासतौर पर IPL में वो जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं।
4) ओवेस शाह
शाह का जन्म कराची में 22 अक्टूबर, 1978 को हुआ था। क्रिकेट में शाह ने इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व किया और शानदार खेल दिखाया। शाह अब क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। हालांकि वो घरेलू क्रिकेट अभी भी खेलते रहते हैं। शाह ने इंग्लैंड की तरफ से 6 टेस्ट, 71 वनडे और 17 टी-20 मैच खेले हैं। शाह IPL में 23 मुकाबले खेल चुके हैं।
5) आदिल रशिद
रशिद इंग्लैंड की क्रिकेट टीम से खेलते हैं। एक लेगब्रेक स्पिनर के रूप में अभी तक उनका करियर शानदार रहा है। रशिद भी पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर हैं। रशिद ने साल 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। रशिद अभी तक 19 टेस्ट मैचों में 60 विकेट ले चुके हैं। वहीं 112 वनडे में उन्होंने 159 विकेट लिए है।
Published on:
5 May 2022, 4:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.