
क्या इन खिलाड़ियों का करियर होगा खत्म?
IPL के हर सीजन में कोई ना कोई नया खिलाड़ी उभर कर आता है। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहते हैं जिनका यहां से करियर भी खत्म हो जाता है। खासतौर पर बड़े खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी होती है। फैंस को सभी प्लेयर्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होती है लेकिन इसमें कम ही लोग खरे हो पाते हैं। IPL 2022 में भी कुछ खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन रहा है और ऐसा लग रहा है कि उनका करियर आगे खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के बारे में।
1) अजिंक्य रहाणे
रहाणे का खेल पिछले दो साल में काफी नीचे गिर गया। टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट टीम से भी उन्हें ड्राप कर दिया गया। ऐसा लगा कि इस बार IPL 2022 में कोलकाता की तरफ से खेलते हुए फॉर्म में आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसा लग रहा है कि अब उनका करियर खत्म हो गया है। अभी तक रहाणे ने IPL 2022 में मुकाबले खेले और सिर्फ 105 रन बनाए है। इस दौरान उनकी औसत सिर्फ 17.50 ही रहा। एक मैच में भी वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
ये भी पढ़ें- 5 भारतीय क्रिकेटर्स जिन्होंने समाज की परवाह ना करते हुए तलाकशुदा महिलाओं से शादी रचाई
2) कीरोन पोलार्ड
पोलार्ड ने इस बार सभी को निराश किया है। मुंबई में कई सालों से वो खेल रहे हैं और हर साल कोई ना कोई कारनामा उन्होंने किया। इस साल तो ऐसी नौबत आ गई कि उन्हें बाहर बैठना पड़ा है। पोलार्ड के फॉर्म में ना होने से मुंबई को भी नुकसान हुआ। मुंबई प्लेऑफ से भी बाहर हो गया है। पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। हालांकि वो आगे भी क्रिकेट खेलेंगे लेकिन अभी के खेल के हिसाब से लग रहा है कि उनका करियर खत्म हो गया है। पोलार्ड ने अभी तक 11 मुकाबले खेले और सिर्फ 136 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 25 रन रहा है।
3) मनीष पांडे
पांडे बहुत लंबे समय से टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने को कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बार IPL में तो उनका प्रदर्शन और भी खराब रहा है। ऐसा लग रहा है कि उनका करियर भी लगभग खत्म हो रहा है। इस सीजन लखनऊ से खेलते हुए उन्होंने 6 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ 88 रन बनाए हैं। पांड से फैस को इस बार बहुत उम्मीदें थी लेकिन वो सफल नहीं हो पाए।
ये भी पढ़ें- IPL 2022 से 7.25 करोड़ का दिग्गज खतरनाक चोट के कारण हुआ बाहर,शाहरुख खान की टीम KKR को बड़ा झटका
4) विजय शंकर
विजय शंकर को फ्यूचर में एक अच्छे ऑलराउंडर के हिसाब से देखा जा रहा लेकिन ऐसा नहीं लग रहा है। इस बार गुजरात टाइटंस की टीम अंकतालिका में नंबर वन पर है लेकिन शंकर का प्रदर्शन बहुत ही बेकार रहा है। इस सीजन अब तक 4 मुकाबलों में शंकर ने सिर्फ 19 रन बनाए हैं। गेंदबाजीं में भी वो कोई कमाल नहीं दिखा पाए है।
Published on:
13 May 2022 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
