2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनिल कुंबले से लेकर रिकी पॉटिंग तक, जानिए IPL टीमों के कोच की सैलेरी

IPL में खेलने वालों को अच्छी खासी रकम मिलती है। कई खिलाड़ियों को तो करोड़ों रुपए में खरीदा जाता है। वहीं आईपीएल टीमों के कोच की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें एक ही समय में कई युवा और दिग्गज खिलाड़ियों को हैंडल करना होता है।

2 min read
Google source verification
ipl_teams_coaches.png

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक पॉपुलर टी20 लीग है। इस लीग में विश्व के कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। IPL में खेलने वालों को अच्छी खासी रकम मिलती है। कई खिलाड़ियों को तो करोड़ों रुपए में खरीदा जाता है। वहीं आईपीएल टीमों के कोच की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें एक ही समय में कई युवा और दिग्गज खिलाड़ियों को हैंडल करना होता है। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को तो अच्छी रकम मिलती ही है, लेकिन टीमों के कोच को कितनी सैलेरी मिलती है, यह बात कम ही लोग जानते हैं। हम आपको बताएंगे कि अनिल कुंबले से लेकर रिकी पोंटिंग जैसे आईपीएल गुरुओं को एक सीजन के लिए कितने रुपए मिलते हैं।

मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच महिला जयवर्धने हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाईजी महिला जयवर्धने को एक सीजन में कोचिंग के लिए 2.30 करोड़ की रकम देता है।

सनराइजर्स हैदराबाद:
सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच इंग्लैंड के ट्रेवर बेलिस हैं। सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ट्रेेवर बेलिस को एक सीजन के लिए 2.25 करोड़ देती है।

दिल्ली कैपिटल्स:
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज प्लेयर रिकी पॉटिंग हैं। हालांकि दिल्ली अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। रिकी रिकी पॉटिंग को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एक सीजन के 3.5 करोड़ रुपए वेतन के रूप में मिलते हैं।

यह भी पढ़ें— IPL से धोनी अब तक कमा चुके हैं 150 करोड़ रुपए से ज्यादा, जानिए विराट कोहली की कमाई

पंजाब किंग्स:
पंजाब किंग्स भी अब तक आईपीएल का एक भी सीजन नहीं जीत पाई है। केएल राहुल की कप्तानी वाली इस टीम के हेड कोच अनिल कुंबले हैं। पंजाब किंग्स की ओर से अनिल कुंबले को प्रत्येक सीजन में 4 करोड़ रुपए बतौर वेतन मिलता है।

राजस्थान रॉयल्स:
राजस्थान रॉयल्स के लीड असिस्टेंट कोच ट्रेवर पैनी हैं। ट्रेवर पैनी को उनकी सेवाओं के लिए प्रत्येक सीजन में 3.4 करोड़ रुपए का वेतन मिलता है।

यह भी पढ़ें— अश्विन का खुलासा: 8-10 दिनों तक बिना सोए खेले थे IPL मैच, परिवार के बुरे समय को याद कर हुए भावुक

कोलकाता नाइट राइडर्स:
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अब तक दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। केकेआर के हेड कोच न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कलम हैं। ब्रेंडम मैक्कलम को प्रति सीजन 3.4 करोड़ रुपए बतौर वेतन मिलता है।

चेन्नई सुपर किंग्स:
महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कोच न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग हैं। स्टीफन फ्लेमिंग को उनकी सेवाओं के लिए CSK से प्रत्येक सीजन 3.5 करोड़ रुपये बतौर वेतन वेतन मिलता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच साइमन कैटिच हैं। साइमन कैटिच को आरसीबी से प्रत्येक सीजन 4 करोड़ रुपए बतौर वेतन मिलता है।

Story Loader