
Sawai Mansingh Stadium
जयपुर। आईपीएल सीजन 12 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मैच किंग्स इलेवन पंजाब से है। ये मुकाबला पिंक सिटी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। रात आठ बजे से ये मुकाबला शुरु होगा।
काफी लंबे समय के बाद सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन लगने के बाद तो यहां एक भी मैच नहीं हुआ था। जयपुर का ये स्टेडियम कई ऐतिहासिल लम्हों का गवाह बना है। इन लम्हों के बारे में जो क्रिकेट फैन जानेगा वो हैरान जरूर होगा।
- सवाई मानसिंह स्टेडियम भारत के सबसे छोटे स्टेडियमों में गिना जाता है। इसका निर्माण जयपुर के महाराजा सवाई मान सिंह के द्वितिय शासन के दौरान किया गया था। उन्होंने जयपुर में 1922 से 1948 तक शासन किया।
- इस स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।
- सवाई मानसिंह स्टेडियम ने दो विश्व कप मैचों की मेजबानी की है। 1987 और 1996 में वो दो मैच इस स्टेडियम में हुए थे।
- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बेस्ट स्कोर भी इसी स्टेडियम में बना है। श्रीलंका के खिलाफ धोनी ने इसी मैदान पर 183 रनों की पारी खेली थी।
- इसके अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसी मैदान पर वनडे का सबसे तेज शतक भी बनाया हुआ है। उस मैच में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन चेज कर रहा था।
Published on:
25 Mar 2019 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
