
IPL 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच से हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला गया। आईपीएल दुनिया की पॉपुलर टी20 लीग है। इस लीग में विश्व के कई देशों के क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं। पहले चरण के स्थगित होने के बाद फैंस इसके दूसरे चरण का इंतजार कर रहे थे। इस लीग में अफगानिस्तान के क्रिकेटर भी हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान के लोग अपने स्टार क्रिकेटरों को इस लीग में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। दरअसल, तालिबान ने अफगानिस्तान में आईपीएल मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी है।
अब अफगानिस्तान में अब तालिबान के नियम कायदे
आईपीएल 2021 के पहले चरण से लेकर अब तक अफगानिस्तान में बड़ा बदलाव आ गया है। अब अफगानिस्तान पर तालिबान का राज है। ऐसे में अब वहां पर तालिबान के नियम कायदे लागू हैं। आईपीएल को लेकर तालिबान ने फैसला किया है कि अफगानिस्तान में इस टूर्नामेंट का प्रसारण नहीं होगा।
इस वजह से लगाया बैन
तालिबान ने आईपीएल 2021 के प्रसारण पर रोक लगाने के पीछे कारण बताया है कि आईपीएल में गैर इस्लामिक चीजे मौजूद हैं, जिस वजह से उन्होंने यह फैसला किया है। तालिबान का मानना है कि मैच के दौरान नाचती चीयर लीडर्स के अलावा स्टेडियम में बिना सिर ढके औरतों की मौजूदगी को वह गैर इस्लामिक मानते हैं। उनका कहना है कि वह नहीं चाहते कि अफगानिस्तान में इससे कोई गलत संदेश जाए। इस बात की पुष्टि अफगानिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार ने की है। उन्होंने लिखा कि अफगानिस्तान के नेशनल टीवी और रेडियो पर आईपीएल के मैचों का प्रसारण नहीं होगा।
आईपीएल में खेल रहे अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर
आईपीएल में अफगानिस्तान के क्रिकेटर भी हिस्सा लेते हैं। आईपीएल 2021 में भी अफगानिस्तान के राशिद खान और मोहम्मद नबी हिस्सा ले रहे हैं। जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था उस वक्त ये दोनों क्रिकेटर देश से बाहर लीग में खेल रहे थे। तालिबान ने कहा था कि उन्हें पुरुषों के क्रिकेट खेलने से कोई परेशानी नहीं है। पहले भी उनके रहते देश के खिलाड़ी क्रिकेट खेलते थे और अब भी यह जारी रहेगा।
Published on:
20 Sept 2021 05:32 pm

बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
