scriptIPL 2021 : कगिसो रबाडा क्वांरटीन से बाहर आए, आज राजस्थान के खिलाफ खेलेंगे मैच | IPL 2021 DC vs RR: Kagiso Rabada to play against Rajasthan today | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021 : कगिसो रबाडा क्वांरटीन से बाहर आए, आज राजस्थान के खिलाफ खेलेंगे मैच

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी कगिसो रबाडा आईपीएल 2021 में आज अपना पहला मैच खेलेंगे। दिल्ली के दूसरे मुकाबले से पहले वह क्वांरटीन से बाहर आ गए है।

नई दिल्लीApr 15, 2021 / 02:47 pm

Shaitan Prajapat

Kagiso Rabada

Kagiso Rabada

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 का 7वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्‍थान रॉयल्‍स (Rajasthan Royals) के बीच आज शाम को 7.30 बजे खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) दिल्ली की ओर से पहला मैच नहीं खेल पाए थे। दिल्ली टीम के लिए अच्छी बात है कि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज आज राजस्थान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे। दिल्ली ने अपना पहला मैच पंजाब किंग्स से 7 विकेट से जीत लिया था। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अपने विजय अभियान को जारी रखना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: कोच का दावा, दिल्ली कैपिटल्स के पास हैं खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

कगिसो रबाडा 7 दिनों से थे क्वांरटीन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी कगिसो रबाडा आईपीएल 2021 में आज अपना पहला मैच खेलेंगे। दिल्ली के दूसरे मुकाबले से पहले वह क्वांरटीन से बाहर आ गए है। बुधवार को उन्होंने होटल क्वांरटीन से बाहर आकर टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा लिया। रबाडा अब गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर कगिसो की तस्वीरें शेयर की जिसमें वो बॉलिंग प्रैक्टिस कर रहे है। बता दें कि रबाडा 6 अप्रैल को मुंबई के टीम होटल में पहुंचे। पाकिस्तान के खिलाफ दो वनडे मैच खेलने के बाद आईपीएल खेलने के लिए भारत आए थे। तब से वह 7 दिनों के लिए क्वांरटीन हो गए थे। अब आइसोलेशन पीरियड खत्म होने के बाद वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि रबाडा दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में टॉम करन को रिप्लेस कर सकते हैं।


गेंदाबाजी को लेकर रबाडा पर बड़ी जिम्मेदारी
कगिसो रबाडा ने पिछले साल भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेते हुए पर्पल कैप का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। उन्होंने आईपीएल 2020 में 8.34 की इकॉनमी रेट से 30 विकेट लिए था। तेज गेंदबाज ने अपने दम पर दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाया था। आज होने वाले मैच में एनरिक नॉर्ट्जे और इशांत शर्मा दोनों नहीं होंगे ऐसे में रबाडा के कंधों पर गेंदबाजी को लेकर बड़ी जिम्मेदारी है।

Home / IPL / IPL 2021 : कगिसो रबाडा क्वांरटीन से बाहर आए, आज राजस्थान के खिलाफ खेलेंगे मैच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो