scriptIPL 2021: अगले मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे हुए कोरोना संक्रमित | IPL 2021- Delhi capitals bowler Anrich nortje test corona positive | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021: अगले मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे हुए कोरोना संक्रमित

नोर्टजे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इस वजह से वे दिल्ली कैपिटल्स के साथ अगले मैच में मौजूद नहीं रह पाएंगे।

नई दिल्लीApr 14, 2021 / 06:24 pm

Mahendra Yadav

anrich_nortje.png
पूरे देश में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इस वायरस से IPL 2021 भी अछूता नहीं है। IPL 2021 में हिस्सा लेने वाले कई खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब अगले मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की टीम का एक खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गया है। बता दें कि IPL 2021 में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होना है। इस मैच से दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे को कोरोना हो गया है। नोर्टजे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इस वजह से वे दिल्ली कैपिटल्स के साथ अगले मैच में मौजूद नहीं रह पाएंगे।
क्वारंटीन पीरियड कर लिया था पूरा
बता दें कि एनरिक नोर्टजे आईपीएल 2021 में हिस्सा लेने के लिए पिछले मंगलवार को मुंबई पहुंचे थे। मुंबई आने के बाद बीसीसीआई की गाइडलाइंस के अनुसार नोर्टजे 7 दिन के लिए टीम होटल में ही क्वारंटीन हो गए थे। इसी वजह से वे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए पहले मैच में अपनी टीम के साथ नहीं थे। हालांकि अब उन्होंने क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया था लेकिन अब वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें— IPL 2021 से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नॉर्टजे ने खतरनाक गेंदबाजी से जीता दिल

अक्षर पटेल भी हो गए थे कोरोना पॉजिटिव
बता दें कि एनरिक नोर्टजे से पहले दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। अक्षर पटेल 28 मार्च को टीम होटल पहुंचे थे। यहां उनकी दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वहीं नोर्टजे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। हाल ही उनके कंधे का ऑपरेशन हुआ है।
यह भी पढ़ें— IPL 2021 : इस वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने जानबूझकर लेट किया प्रैक्टिस कैंप, जानिए उनकी रणनीति

अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ
बता दें कि दिल्ली आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स का आगामी मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ 15 अप्रेल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दिल्ली ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया था। वहीं बात करें नोटजे की तो वे दिल्ली कैपिटल्स के अहम गेंदबाज हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आइपीएल के वर्ष 2012 से 2020 की सबसे तेज गेंद 156.2 KMPH (किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से फेंकी थी।

Home / IPL / IPL 2021: अगले मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे हुए कोरोना संक्रमित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो