धोनी ने की केकआर की तारीफ
केकेआर के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद धोनी ने केकेआर की तारीफ की। धोनी ने कहा कि जब जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे तब गेंद बल्ले पर आसानी से आ रही थी, रुक नहीं रही थी। धोनी ने कहा कि जिस तरह हमने शुरूआत की थी, केकेआर की तारीफ करना पड़ेगी कि उसने अंत तक मैच को खींचा। साथ ही धोनी ने कहा कि वे विकेट को लेकर चिंतित थे। उन्होंने कहा कि जब आप विकेट पर खेल रहे होते हो तो ग्राउंड्समैन कभी ज्यादा पानी डाल देते हैं और ज्यादा घास छोड़ देते हैं।