IPL 2021 के दूसरे चरण में गुरुवार को मुुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने मुंबई को 7 विकेट से करारी मात दी। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी खेलने उतरे। चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में रोहित नहीं खेले थे। केकेआर के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड किया। रोहित किसी एक आईपीएल टीम केे खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले आईपीएल में अबइ तक ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया है। रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे किए।