1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर की उम्र में कैसा था पिता सचिन का क्रिकेट करियर

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस टीम से अपना डेब्यू करने वाले हैं। सबकी निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकीं हैं। आइए जानते हैं कि अर्जुन की उम्र में सचिन कितने बेहतर खिलाड़ी थे।

3 min read
Google source verification
Sachin Tendulkar and Arjun Tendulkar

सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। इस बार आईपीएल 2021 (IPL 2021) के मुकाबले में सबकी निगाहें सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। इस मैच में किए प्रदर्शन के बल उनका आगे का करियर तय होने वाला है। अर्जुन का जन्म 24 सिंतबर 1999 में हुआ था। वे अभी 21 वर्ष हैं। बचपन से उन्हें क्रिकेट खेलते हुए देखा गया है। मैदान पर जब सचिन तेंदुलकर प्रैक्टिस पर आते थे तब अर्जुन को भी वहां देखा गया।

अर्जुन तेंदुलकर ने अपना टी-20 डेब्यू 15 जनवरी 2021 में मुंबई के लिए किया। सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में अपने पहले मैच में उन्होंने एक विकेट लिया और तीन ओवर में 34 रन दिए। अर्जुन तेंदुलकर बायं हाथ के तेज गेंदबाज हैं लेकिन बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2021: ये 8 चीजें आईपीएल के इस सीजन को बनाएंगी पिछले सीजन अलग

खून से सनी शर्ट पहनकर खेलते रहे सचिन

पिता सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)की बात करे तो उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत 16 साल की उम्र में हो गई थी। पाकिस्‍तान (Pakistan) के खिलाफ उसी की धरती पर उन्‍होंने क्रिकेट के सबसे कठिन फॉर्मेट के जरिए अंतरराष्‍ट्रीय जगत में कदम रखा था।

पहली ही पारी में वकार यूनुस, वसीम अकरम, इमरान खान और अब्‍दुल कादिर जैसे दिग्गज गेंदबाज का सामना किया। इस दौरान उनके मुंह‍ पर वकार यूनुस की गेंद लगी तो दर्द से कराहने के बजाय खून से सनी शर्ट पहनकर खेलते रहे। टेस्‍ट की पहली पारी में उन्‍होंने केवल 15 रन बनाए लेकिन क्रिकेट के जानकारों ने उसी समय ऐलान कर दिया कि सचिन तेंदुलकर ऐसा नाम है जो आने वाले सालों तक गूंजता रहेगा और आगे चलकर हुआ भी यही। 21 उम्र तक सचिन विश्व के क्रिकेट जगत में सनसनी मचा चुके थे। उन्होंने पहला एक दिवसीय शतक भी 21 साल की उम्र में आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका में मारा था।

ये भी पढ़ें: IPL 2021: सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव: बेटे अर्जुन के आईपीएल डेब्यू पर कितना पड़ेगा असर?

सचिन के आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं

सचिन तेंदुलकर ने 2013 में टेस्‍ट और 2012 में वनडे को अलविदा कहा तब रन बनाने, मैच खेलने और शतक लगाने में कोई उनके आसपास कोई खिलाड़ी न था। टेस्‍ट में सचिन के नाम 200 मैचों में 53.78 की औसत से 15921 रन थे। इसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल थे। वहीं वनडे में 463 मैचों में सचिन के नाम 44.83 की औसत से 18426 रन हैं। इस फॉर्मेट में उन्‍होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं।

कैसा है अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर?

अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ तीन रन बनाए हैं। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने दो विकेट हासिल किए और उनका औसत 33.50 का रहा है।

अपने करियर में अर्जुन तेंदुलकर सबसे अधिक 33 रन देकर एक विकेट हैं। अब अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल का हिस्सा बनने वाले हैं। उन्हें मुंबई में कई सारे फ्रेंडली मुकाबलों में खेलते हुए देखा गया है। अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर अभी पिता के मुकाबले ज्यादा बड़ा नहीं है।

हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर ने 73वें पुलिस आमंत्रण शील्‍ड क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया था। यहां पर उन्होंने एक मैच में 31 गेंद में 77 रन की पारी खेली। इस दौरान तेंदुलकर ने पांच चौके और आठ छक्‍के लगाए थे। इसके साथ उन्होंने आठ में से पांच छक्‍के तो एक ही ओवर में लगा दिए थे। वहीं 41 रन देकर तीन विकेट भी लिए।

क्या पिता जैसी शानदारी पारी खेल सकेंगे अर्जुन

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल-2021 नीलामी में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में खरीद लिया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा गया। पिछले कुछ समय से मुंबई इंडियंस की टीम के साथ वे अभ्यास करते आ रहे थे। अब ये देखना होगा कि दुनिया की सबसे बड़े मुकाबले में क्या अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता जैसी शानदारी पारी खेलकर क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ पाते हैं या नहीं।

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें— IPL 2021- Mumbai Indians Squad and Players list