समय—समय पर होती है काउंसलिंग
राजस्थान क्रिकेट टीम अंडर 19 के फिटनेस ट्रेनर विजय शर्मा का कहना है कि टीमों के साथ सभी तरह के एक्सपर्ट रहते हैं। इनमें स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट भी होते हैं, जो समय—समय पर खिलाड़ियो की काउंसलिंग करते रहते हैं। अगर खिलाड़ी पर किसी तरह को कोई मेंटल प्रेशर होता है तो वे उसे दूर करने की कोशिश करते हैं। फिटनेस ट्रेनर विजय शर्मा का कहना है कि हालांकि बेटा होने के नाते पिता की तो सभी को चिंता रहती है, लेकिन अर्जुन के साथ कई सीनियर प्लेयर्स हैं, जो उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में नहीं लगता कि सचिन के कोरोना पॉजिटिव होने से अर्जुन पर खेल के दौरान किसी तरह का कोई मेंटल प्रेशर आएगा।