आईपीएल

IPL 2021: आरसीबी ने अंतिम गेंद तक खिंचे मुकाबले में मुंबई को 2 विकेट से हराया

रोहित शर्मा पर भाड़ी पड़े विराट कोहली। आरसीबी ने आईपीएल 2021 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया….

Apr 10, 2021 / 12:18 am

भूप सिंह

 

चेन्नई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शुक्रवार को यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया। मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: शास्त्री ने इस खिलाड़ी को बताया था दूसरा डिविलियर्स, पहले ही मैच में हुआ फ्लॉप

अर्धशतक से चुके डिविलियर्स
मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे उसने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर आठ विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बेंगलुरु की ओर अब्राहम डिविलियर्स ने 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा ग्लैम मैक्सवेल ने 39 और कप्तान विराट कोहली ने 33 रनों की पारी खेली। मुम्बई की ओर से मार्को जेनसन और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

IPL 2021 MI vs RCB Prediction Playing 11 ओपनिंग मैच में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकते हैं कोहली और रोहित

लगातार आवठें सीजन में ओपनिंग मैच हारी मुंबई
मुंबई की टीम लगातार आठवें सीजन में अपने पहले मैच में हारी है। इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। उसके लिए क्रिस लिन ने सबसे अधिक 49 रन बनाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 31, ईशान किशन ने 28 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: रोहित पर भारी पड़ेंगे कोहली, इन 3 कारणों के चलते पहला मैच जीत सकती है RCB

बेंगलुरु की ओर से हर्षल पटेल ने पांच विकेट लिए जबकि जेमिसन और सुंदर को एक-एक सफलता मिली। पटेल ने अंतिम ओवर में एक भी रन नहीं दिया जबकि तीन विकेट हासिल किए। इस ओवर में मुंबई के कुल चार विकेट गिरे।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: इन 6 खिलाड़ियों ने आईपीएल में किया बल्लेबाजों सबसे ज्यादा क्लीन बोल्ड, 4 भारतीयों ने मारी बाजी

नहीं चले रोहित, हार्दिक और सूर्यकुमार
मुंबई की बल्लेबाजी की रीड माने जाने वाले कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाए। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से भी काफी उम्मीदें थी। लेकिन वो 13 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए।

आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list
आइए जानें- IPL 2021-Rajasthan Royals squad and Players list
आइए जानें- IPL 2021- Kolkata Knight Riders Squad and Players list

Home / IPL / IPL 2021: आरसीबी ने अंतिम गेंद तक खिंचे मुकाबले में मुंबई को 2 विकेट से हराया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.