
IPL 2021 पर कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कुछ खिलाड़ियों सहित मैदान के ग्राउंड स्टाफ कोरोना संक्रमित हुए। अब टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले मुंबई इंडियंस टीम को झटका लगा है मुंबई इंडियंस की कोचिंग टीम में एक बड़े शख्स को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। टीम ने ट्वीट करते हुए बताया कि उनके विकेटकीपिंग कंसल्टेंट किरण मोरे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि मंगलवार को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम के तीन कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें से 2 मैदानकर्मी हैं और 1 प्लंबर। वहीं किरण मोरे के कोरोना पॉजिटिव होने से मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ गई है।
डॉक्टरों की निगरानी में मोरे
मुंबई इंडियंस ने ट्वीट करते हुए बताया कि उनके विकेटकीपिंग कंसल्टेंट किरण मोरे में एसिम्पटोमेटिक लक्षण मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद किरण मोर आइसोलेट हो गए हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। साथ ही टीम ने ट्वीट में बताया कि मोरे बीसीसीआई की गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए सभी सावधानियां बरत रहे हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम भी किरण मोरे के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
फैंस से भी सावधान रहने की अपील
बता दें कि कोरोना एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। हाल ही आईपीएल टीमों के कुछ खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने अपने फैंस से अपील करते हुए इस वायरस से सावधान रहने को कहा है। मुंबई इंडियंस ने अपने ट्वीट में लोगों से संभलकर रहने को और कोरोना से बचने के सभी सावधानियां रखने को कहा है।
IPL 2021 का पहला मैच
बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। पिछली बार भी मुंबई इंडियंस ने ही आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। वहीं
IPL 2021 का उद्घाटन मुकाबला भी 9 अप्रेल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। ऐसे में उद्घाटन मुकाबले से पहले किरण मोरे के कोरोना संक्रमित होना मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय हो सकता है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी हाल ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल वे भी क्वारंटीन हैं और पहला मैच मिस कर सकते हैं।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
Updated on:
07 Apr 2021 08:12 am
Published on:
07 Apr 2021 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
