6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2021: पंजाब किंग्स ने इन 3 बड़े बदलावों के साथ लॉन्च की नई जर्सी

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity zinta) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब IPL 2021 में नए अवतार में नजर आएगी। उन्होंने टीम का नाम, लोगो और जर्सी में कई बड़े बदलाव किए हैं....  

2 min read
Google source verification
punjab_kings.png

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Actress Preity zinta) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब IPL 2021 में नए अवतार में नजर आएगी। उन्होंने टीम का नाम, लोगो और जर्सी में कई बड़े बदलाव किए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब का नाम अब पंजाब किंग्स (Punjab Kings) रखा गया और साथ ही लोगो भी बदल दिया गया है। PBKS ने मंगलवार को 3 बड़े बदलावों के साथ IPL 2021 के लिए पंजाब किंग्स नई जर्सी को लॉन्च किया है।

चेंज 1—नई जर्सी का कलर कॉम्बिनेशन
पंजाब किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब की छवि को पीछे छोड़ दिया है और IPL 2021 में नई शुरुआत करने उतरेगी। इसलिए PBKS ने जर्सी के रंग को चेंज कर दिया। पिछली रेड कलर की जर्सी को छोड़कर अब खिलाड़ी रेड और गोल्डन कलर की जर्सी में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें :—IPL 2021 : सैम कुरेन की विस्फोटक पारी से खुश हुए धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी राहत

चेंज 2—नया लोगो
पंजाब किंग्स ने पिछले महीने अपनी टीम का नाम चेंज करने के साथ ही लोगो भी चेंज कर दिया था। पहले के लोगो में दो छोटे शेर थे, जिनकी जगह नए लोगो में एक बड़ा शेयर नजर आएगा। जिसके बाहर रेड और गोल्डन कलर की बाउंड्री बनाई गई है।

यह भी पढ़ें :—आईपीएल 2021 : हार्दिक पांडया, क्रुणाल और सूर्यकुमार ने ज्वॉइन की मुंबई इंडियंस टीम

चेंज 3—नया नाम
किंग्स इलेवन पंजाब की जगह अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी टीम का नाम बदलकर पंजाब किंग्स रखा है।

यह भी पढ़ें :—IPL 2021 : इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 400+ रन

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी
डेविड मलान (1.5 करोड़ रुपए), झाय रिचर्डसन (14 करोड़ रुपए), शाहरुख खान (5.25 करोड़ रुपए), रिले मेरेडिथ (8 करोड़ रुपए), मोइसेस हेनरिक्स (4.20 करोड़ रुपए), जलज सक्सेना (30 लाख रुपए), उत्कर्ष सिंह (20 लाख रुपए), फैबियन एलन (75 लाख रुपए) और सौरभ कुमार (20 लाख रुपए)।

यह भी पढ़ें :—IPL 2021 : जोस बटलर, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल

IPL 2021 पंजाब किंग्स (PBKS) टीम:
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर),सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल , क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन और सौरभ कुमार।

आइए देखें — IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures